बिहार शिक्षक स्थानांतरण नियमावली-2026 लागू

शिक्षकों के लिए खुशखबरी! बिहार में ऑनलाइन ट्रांसफर का रास्ता साफ, जानें पूरी डिटेल

बिहार सरकार ने बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली-2026 को मंजूरी दे दी है। अब शिक्षकों, प्रधान शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों का स्थानांतरण पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत होगा। <br/>

By : Rani Thakur
शिक्षकों के लिए खुशखबरी!  बिहार में ऑनलाइन ट्रांसफर का रास्ता साफ, जानें पूरी डिटेल

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
नमो नारायण मिश्रा / गोपालगंज :
बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार ने बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली-2026 को मंजूरी दे दी है। अब शिक्षकों, प्रधान शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों का स्थानांतरण पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत होगा। नई व्यवस्था में महिला शिक्षकों को गृह पंचायत के समीप और पुरुष शिक्षकों को गृह प्रखंड के निकट पदस्थापन की सुविधा मिलेगी। वहीं शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने दावा किया है कि ट्रांसफर प्रक्रिया पूरी होते ही जुलाई में TRE-4 की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। 

ऑनलाइन पोर्टल से होगा ट्रांसफर

बिहार सरकार ने शिक्षकों के लंबे समय से लंबित स्थानांतरण की मांग को पूरा करते हुए बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली-2026 को कैबिनेट से मंजूरी दे दी है। नई नियमावली के तहत अब शिक्षकों, प्रधान शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों का स्थानांतरण पूरी तरह ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से होगा। शिक्षा विभाग का कहना है कि इससे स्थानांतरण प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, आसान और निष्पक्ष बनेगी। आवेदन से लेकर पदस्थापन तक की पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी, जिससे मानवीय हस्तक्षेप कम होगा और अनियमितताओं पर रोक लगेगी।

महिला शिक्षकों को राहत

नई नीति में महिला शिक्षकों को विशेष राहत दी गई है। मानवीय आधार पर उन्हें गृह पंचायत के समीप पदस्थापन का लाभ मिलेगा। वहीं पुरुष शिक्षकों को भी गृह प्रखंड के आसपास पदस्थापन की सुविधा दी जाएगी। सरकार का कहना है कि इस व्यवस्था से शिक्षकों की व्यक्तिगत समस्याओं का समाधान होगा और वे बेहतर तरीके से शैक्षणिक कार्य कर सकेंगे। साथ ही राज्य के सभी विद्यालयों में शिक्षकों का संतुलित वितरण सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे शिक्षक-छात्र अनुपात में सुधार होगा और शिक्षा की गुणवत्ता भी बेहतर बनेगी।

शिक्षकों की लंबे समय से मांग

गोपालगंज पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि शिक्षकों की लंबे समय से चली आ रही एक्षिक ट्रांसफर की मांग को सरकार ने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बताया कि नई ट्रांसफर नीति लागू होने के बाद अगले लगभग दस दिनों में अधिकांश शिक्षक अपने नए पदस्थापन स्थल पर पहुंच जाएंगे। इसके बाद विभाग के पास रिक्त पदों का स्पष्ट आंकड़ा उपलब्ध होगा, जिसके आधार पर नई नियुक्तियों की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

रिक्तियों पर होगा आकलन

शिक्षा मंत्री ने TRE-4 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को भी बड़ी जानकारी देते हुए कहा कि सरकार पांच वर्षों में एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति के अपने लक्ष्य पर काम कर रही है। ट्रांसफर प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिक्तियों का आकलन किया जाएगा और जुलाई के मध्य तक TRE-4 का अधियाचन हर हाल में भेज दिया जाएगा। उन्होंने अभ्यर्थियों से परीक्षा की तैयारी जारी रखने की अपील करते हुए कहा कि उनके लिए जल्द ही सुनहरा अवसर आने वाला है। नई शिक्षक स्थानांतरण नियमावली से जहां लाखों शिक्षकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं सरकार का दावा है कि इससे शिक्षा व्यवस्था अधिक पारदर्शी, संतुलित और प्रभावी बनेगी। अब सबकी निगाहें जुलाई में प्रस्तावित TRE-4 की अधिसूचना और नई नियुक्ति प्रक्रिया पर टिकी हैं।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।