बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर की नई नीति

बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी! अब ट्रांसफर के लिए मिलेंगे 30 ऑप्शन, जानें डिटेल

बिहार में नई ट्रांसफर नीति में अब शिक्षकों को मनपसंद स्कूल चुनने के लिए 30 ऑप्शन दिए जाएंगे। इन्हीं विकल्पों के आधार पर शिक्षकों का ट्रांसफर किया जाएगा। <br/>

By : Rani Thakur
बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी! अब ट्रांसफर के लिए मिलेंगे 30 ऑप्शन, जानें डिटेल

अब बिहार में शिक्षकों को ट्रांसफर के लिए 30 ऑप्शन

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार में टीचरों के तबादले की नई नीति जल्द ही अमल में लाई जा सकती है। कुछ ही दिनों पहले ही सीएम सम्राट चौधरी ने एक सार्वजनिक मंच पर कहा था कि एजुकेशन को लेकर राज्य सरकार बेहद गंभीर है। सीएम ने कहा था कि शिक्षक चाहे जहां भी ट्रांसफर लें लेकिन उन्हें बच्चों को तो पढ़ाना ही पड़ेगा। शिक्षा विभाग ने राज्य में शिक्षकों के तबादले के लिए जो नई नीति बनाई है उसमें टीचरों को अब 30 ऑप्शन मिलेंगे। सिर्फ यही नहीं पहली बार नई नीति में शिक्षकों के ट्रांसफर में मेरिट को भी आधार बनाया जाएगा।

तबादले की नीति को मिला अंतिम रूप 

जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने शिक्षकों के तबादले की नीति को अंतिम रूप दे दिया है। शिक्षा विभाग द्वारा इसकी तैयारी कर ली गई है और अब इस पर कैबिनेट की मुहर लगनी है। उम्मीद है कि अगली कैबिनेट बैठक में इस पर मुहर लग जाएगी। कैबिनेट की स्वीकृति के बाद तबादले की नीति के आधार पर शीघ्र शिक्षकों का ट्रांसफर किया जाएगा। सरकार की जुलाई में हर हाल में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया पूरी कर लेने की तैयारी है।

शिक्षा विभाग का ट्रांसफर पर जोर 

बता दें कि शिक्षा विभाग ने पिछले दिनों शिक्षकों के पदस्थापन और विद्यालयों में उनकी संख्या निर्धारण का मानक तय कर दिया है। इसके तहत किस स्कूल में, किस विषय में कितने शिक्षक होंगे, इसकी संख्या तय कर ली गयी है। बच्चों की संख्या के आधार पर शिक्षकों की संख्या निर्धारित करने के बाद विभाग अब ट्रांसफर पर जोर लगा रही है।  

बीमार शिक्षकों के लिए विशेष सुविधा 

नई नीति के तहत शिक्षकों को अपने मनपसंद विद्यालयों में से 30 को चुनने का ऑप्शन  मिलेगा। अगर उनके पदस्थापन में संख्या की बाधा आई तो सबसे पहले पुराने शिक्षकों को तबादले का लाभ मिलेगा। गंभीर रूप से बीमार शिक्षकों को घर के पास ही तबादले का लाभ मिलेगा।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।