बिहार का मौसम

Bihar Weather : बिहार के 5 जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट, इस दिन से होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग ने आज राज्य के 5 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवा चलने की भी संभावना है। <br/>

By : Rani Thakur
Bihar Weather : बिहार के 5 जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट, इस दिन से होगी झमाझम बारिश

AI Generated Image

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : मौसम विभाग ने आज राज्य के 5 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवा चलने की भी संभावना है। बाकी जिलों में मौसम की स्थिति सामान्य रहेगी। दिनभर बादलों की आवाजाही रहेगी, लेकिन बारिश नहीं होगी। पिछले 24 घंटे में बगहा, बेगूसराय में बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश भी हुई। पटना, सीतामढ़ी, बेतिया में धूप और उमस रही। विभाग की माने तो 3 दिन बाद मौसम बदलेगा और फिर से तेज बारिश हो सकती है।

इतनी तेज उमस का कारण

मौसम विभाग के अनुसार, इस समय बिहार में निचले स्तर पर पर्याप्त नमी मौजूद है, लेकिन बारिश कराने वाली मजबूत मौसमी प्रणालियां सक्रिय नहीं हैं। आसमान में बादल बन रहे, लेकिन वे अधिकांश स्थानों पर बारिश नहीं करवा पा रहे हैं। बादलों के कारण धूप पूरी तरह नहीं निकल रही है और हवा की रफ्तार भी कम है। इससे वातावरण में लगातार नमी बनी हुई है। पसीना जल्दी सूख नहीं पाता। यही वजह है कि लोगों को सामान्य गर्मी की तुलना में अधिक उमस महसूस हो रही है।

20 जुलाई से बदल सकता है मौसम

20 जुलाई से बिहार में मानसून फिर सक्रिय हो सकता है। इसके बाद राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश होने की संभावना है। बारिश की गतिविधियां बढ़ने से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस से राहत मिलेगी।

पटना में छाए रहेंगे हल्के बादल

पटना में शनिवार को दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन तेज बारिश के आसार कम हैं। अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रह सकता है। हवा में नमी अधिक रहने के कारण दिनभर उमस बनी रहेगी।

सामान्य से काफी कम हुई बारिश

इस मानसून सीजन में बिहार में अब तक 316 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन सिर्फ 202.4 मिमी वर्षा ही रिकॉर्ड की गई है। यानी राज्य में अब तक औसत से 46 प्रतिशत कम बारिश हुई है।
 

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।