Kal Ka Mausam

Bihar Weather : बिहार में कल जमकर बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है, जिस कारण 10 जुलाई को राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है।

By : Rani Thakur
Bihar Weather : बिहार में कल जमकर बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

सांकेतिक तस्वीर

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, शुक्रवार 10 जुलाई को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में झमाझम बारिश के आसार हैं। खास तौर पर उत्तर-पश्चिमी, उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्व बिहार के जिलों में भारी से अधिक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

चंपारण, सीतामढ़ी और सीमांचल के कई इलाकों में भयंकर बारिश हो सकती है, जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने और वज्रपात (ठनका) की भी आशंका है।

यहां होगी तजे बारिश 

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी में मेघ गर्जन के साथ तेज बारिश की संभावना है। प्रशासन ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

पटना और आसपास के जिलों का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी पटना समेत दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार के जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत पटना, गया, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, लखीसराय, बेगूसराय, भोजपुर और बक्सर जैसे जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जा सकती है। हालांकि, उत्तर बिहार जैसी भयंकर बारिश की संभावना यहां नहीं है, लेकिन उमस से राहत मिलने और मौसम सुहावना होने की उम्मीद है।

अन्य जिलों की स्थिति 

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण बिहार के रोहतास, भभुआ, अरवल, औरंगाबाद, जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया और भागलपुर में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, दूसरी ओर सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा के क्षेत्रों में केवल एक या दो स्थानों पर ही बूंदाबांदी होने का अनुमान है।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।