बिहार का मौसम

कल बिहार का मौसम : बिहार के 12 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, मेघगर्जन और वज्रपात की भी चेतावनी

मानसून को लेकर बिहार मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी किया है। IMD के मुताबिक, रविवार (5 जुलाई) को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ और शुष्क रहने की पूरी संभावना है। <br/>

By : Rani Thakur
कल बिहार का मौसम : बिहार के 12 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, मेघगर्जन और  वज्रपात की भी चेतावनी

AI Generated Image

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : मानसून को लेकर बिहार मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी किया है।  IMD के मुताबिक, रविवार (5 जुलाई) को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ और शुष्क रहने की पूरी संभावना है। हालांकि, लोगों को उमस के बीच तेज हवाओं का भी सामना करना पड़ सकता है। साथ ही इस दिन छिटपुट बारिश का भी पूर्वानुमान लगाया गया है।

इन जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 5 जुलाई को बिहार के कुछ इलाकों में ही हल्की फुल्की बौछारें पड़ने की उम्मीद है, जिससे तापमान में भारी गिरावट की उम्मीद कम है। हालांकि, राज्य के उत्तर-पश्चिम और उत्तर मध्य के जिलों जैसे- पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा,वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इन जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान लगाया गया है। इस दौरान एक या दो स्थानों पर वर्षा की संभावना है। 

इन जिलों में महसूस होगी उमस 

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के मुताबिक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान 34°C से 36°C के बीच रहने की संभावना है। हालांकि, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार के जिलों जैसे- बक्सर, भोजपुर, पटना और गया में पारा 36°C से 38°C तक जा सकता है, जिससे हल्की उमस महसूस होने की उम्मीद है। वहीं न्यूनतम तापमान 26°C से 30°C के बीच बना रहेगा। 


 

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।