पुलिस का एक्शन

बिहार में पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, खंडर से बरामद ब्रांडेड विदेशी शराब और बीयर

नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान 181.93 लीटर विदेशी शराब समेत स्कूटी भी जब्त की गई। <br/>

By : Rani Thakur
बिहार में पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, खंडर से बरामद ब्रांडेड विदेशी शराब और बीयर

जब्त शराब के साथ पुलिस अधिकारी

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर माफी गांव स्थित महारानी मंदिर के पास से 181.93 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। इस दौरान एक स्कूटी भी बरामद हुई है।

गुप्त सूचना पर कार्रवाई 

थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी को जानकारी मिली थी कि माफी गांव में महारानी मंदिर के दक्षिण दिशा में कुछ व्यक्ति अवैध रूप से विदेशी शराब की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक, नवादा के निर्देश पर कार्रवाई की योजना बनाई गई।

गठित की गई विशेष टीम 

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पकरीबराव के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में वारिसलीगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बताए गए स्थान, यानी महारानी मंदिर के दक्षिण में खंदरनुमा बने घर के पास छापा मारा।

शराब समेत स्कूटी जब्त 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कुल 181.93 लीटर विदेशी शराब बरामद की। इसके साथ ही अवैध शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही एक एक्टिवा स्कूटी भी जब्त की गई है। इस संबंध में वारिसलीगंज थाना में कांड संख्या 458/26, दिनांक 03.07.26 को बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30 (ए) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जब्त की गई शराब 

बरामद शराब में मैजिक मोमेंट्स (375 एमएल) के 12 पीस, ब्लेंडर प्राइड (750 एमएल) के 4 पीस, रॉयल स्टेज (750 एमएल) के 54 पीस, इंपीरियल ब्लू (750 एमएल) के 5 पीस, गॉर्ज विलियम (180 एमएल) के 26 पीस, गॉडफादर बीयर (500 एमएल) के 203 पीस और बडवाइजर बीयर (500 एमएल) के 48 पीस शामिल हैं। इस छापेमारी टीम में वारिसलीगंज के पुलिस निरीक्षक-सह-थानाध्यक्ष और परिवीक्षाधीन पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार राय प्रमुख रूप से शामिल थे।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।