टावर पर चढ़कर छात्र का हाई वोल्टेज ड्रामा

परीक्षा में नहीं बैठने देने से नाराज बीएससी नर्सिंग छात्र मोबाइल टावर पर चढ़ा, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में बुधवार को अफरा-तफरी मच गई। बीएससी नर्सिंग के एक छात्र ने परीक्षा में शामिल नहीं होने देने से नाराज होकर ट्रॉमा सेंटर के पीछे स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

By : Rani Thakur
परीक्षा में नहीं बैठने देने से नाराज बीएससी नर्सिंग छात्र मोबाइल टावर पर चढ़ा, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

टावर पर चढ़ा छात्र

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में बुधवार की दोपहर को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बीएससी नर्सिंग के एक छात्र ने परीक्षा में शामिल नहीं होने देने से नाराज होकर ट्रॉमा सेंटर के पीछे स्थित मोबाइल टावर पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना के बाद अस्पताल परिसर और आसपास के इलाके में लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

मोतिहारी का रहने वाला है छात्र

जानकारी के अनुसार टावर पर चढ़ा छात्र धनंजय पांडेय है, जो मोतिहारी का निवासी तथा डीएमसी नर्सिंग कॉलेज के फाइनल ईयर (सत्र 2023-26) का छात्र बताया जा रहा है। बताया जाता है कि वह हॉस्टल से बाहर रहकर पढ़ाई करता है। छात्र का आरोप है कि उसे बुधवार को आयोजित परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी गई, जबकि वह पूर्व में माफीनामा भी जमा कर चुका था।

अपनी मांगों को लेकर जताया विरोध 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार परीक्षा में शामिल नहीं होने देने से आक्रोशित होकर धनंजय पांडे ट्रॉमा सेंटर के पीछे स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया और वहीं से अपनी मांगों को लेकर विरोध जताने लगा। घटना की सूचना मिलते ही बेंता, कोतवाली, लहेरियासराय, विश्वविद्यालय, यातायात,सदर तथा अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा छात्र को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार समझाने का प्रयास किया जा रहा था।

फाइनल ईयर का छात्र है धनंजय

मौके पर मौजूद नर्सिंग छात्र रमेश ने बताया कि धनंजय फाइनल ईयर का छात्र है। उसने प्राचार्य को माफीनामा भी दिया था, लेकिन उसे दस दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया था। इसी कारण वह आज की परीक्षा में शामिल नहीं हो सका। रमेश के अनुसार कॉलेज की प्राचार्य भी मौके पर पहुंचीं और छात्र को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह टावर से नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ।

डीएमसीएच परिसर में उमड़ी लोगों की भीड़ 

करीब दो घंटे से अधिक समय तक तेज धूप में टावर पर मौजूद छात्र की सुरक्षा को लेकर साथी छात्र और प्रशासन दोनों चिंतित नजर आए। समाचार लिखे जाने तक छात्र को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास जारी थे तथा प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए था। घटना के बाद डीएमसीएच परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरेकि(मिइलाके में चर्चा का विषय बना रहा। प्रशासन का कहना है कि छात्र को सुरक्षित नीचे उतारना उनकी पहली प्राथमिकता है।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।