सरकारी कार्रवाई 

बिहार में फिर चला बुलडोजर, बेघर परिवारों ने लगाया बिना नोटिस एक्शन का आरोप 

नवादा जिले के एनएच-20 स्थित सीतारामपुर गांव के समीप अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है।

By : Rani Thakur
बिहार में फिर चला बुलडोजर, बेघर परिवारों ने लगाया बिना नोटिस एक्शन का आरोप 

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: नवादा जिले के एनएच-20 स्थित सीतारामपुर गांव के समीप अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है। कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना और नोटिस के ही उनके घरों को तोड़ा जा रहा है, जिससे कई परिवारों के सामने बेघर होने की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

मामले की जानकारी हम पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक मांझी ने बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन को दी है। उन्होंने महादलित परिवारों पर अत्याचार और उन्हें बेघर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अतिक्रमण हटाने से पहले नियमानुसार नोटिस दिया जाना चाहिए।

अशोक मांझी ने कहा कि यदि पूरे गांव के लोग नोटिस नहीं मिलने की बात कह रहे हैं तो जिला प्रशासन को इसकी जांच करनी चाहिए कि नोटिस किसने दिया और यदि नहीं दिया गया तो इसकी वजह क्या है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों के रहने की व्यवस्था नहीं की गई तो जिले में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। महादलित परिवारों पर अत्याचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

चुनावी रंजिश में रची गई थी साजिश, राहुल साहनी ने शूटरों को पहुंचाया घटनास्थल, अनिल यादव गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा

चुनावी रंजिश में रची गई थी साजिश, राहुल साहनी ने शूटरों को पहुंचाया घटनास्थल, अनिल यादव गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा

पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं घटना में शामिल अन्य शूटरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

पूर्व पुलिस महानिदेशक विनय कुमार बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त

पूर्व पुलिस महानिदेशक विनय कुमार बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त

बिहार के डीजीपी विनय कुमार अब नई भूमिका में नजर आएंगे. उन्हें राज्य का नया मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है.

राजन कुमार हत्याकांड: पिता के दिल्ली से लौटने के बाद हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

राजन कुमार हत्याकांड: पिता के दिल्ली से लौटने के बाद हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र मे चाकू मारकर की गई राजन कुमार की हत्या के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। 

सहरसा पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 891 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरप के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार

सहरसा पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 891 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरप के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार

जिले में अवैध मादक पदार्थ, शराब निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिहार थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 

अगर पढ़ाई करनी है, आगे बढ़ना है तो मोबाइल तो छोड़ना होगा: सीएम सम्राट

अगर पढ़ाई करनी है, आगे बढ़ना है तो मोबाइल तो छोड़ना होगा: सीएम सम्राट

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को दानापुर के रामजीचक स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में आयोजित PTM और पेंटिंग कॉम्पिटिशन में शामिल हुए।