कार्रवाई

करोड़ों की शराब पर चला बुलडोजर, 5088 लीटर देसी-विदेशी शराब नष्ट

गोपालगंज में शराब तस्करों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। तस्करों के अलग-अलग तरीकों से छिपाकर और दूसरे जिलों तक पहुंचाई जा रही शराब को लगातार जब्त किया जा रहा है। 

By : Rani Thakur
करोड़ों की शराब पर चला बुलडोजर, 5088 लीटर देसी-विदेशी शराब नष्ट

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
नमो नारायण मिश्रा/गोपालगंज:
गोपालगंज में शराब तस्करों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। शराब तस्कर भले ही हर बार तस्करी के लिए नए-नए हथकंडे अपनाते हों, लेकिन पुलिस और उत्पाद विभाग भी उनके मंसूबों पर पानी फेरने में जुटा है। तस्करों के अलग-अलग तरीकों से छिपाकर और दूसरे जिलों तक पहुंचाई जा रही शराब को लगातार जब्त किया जा रहा है। और अब इसी कार्रवाई के दौरान जब्त की गई करीब 5088 लीटर देसी-विदेशी शराब पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है।

बलथरी चेक पोस्ट पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जेसीबी के जरिए भारी मात्रा में जब्त शराब को किया गया विनष्ट। बताया जा रहा है कि उत्पाद विभाग और जिले के अलग-अलग थानों की पुलिस द्वारा जब्त की गई यह शराब कुल 82 कांडों से थी संबंधित। जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। तस्करों के लिए शराब की खेप को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाना भले ही कमाई का जरिया हो, लेकिन पुलिस और उत्पाद विभाग के लिए यह लगातार एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।

शराब तस्कर पुलिस की नजरों से बचने के लिए कभी वाहनों के अलग-अलग हिस्सों में शराब छिपाते हैं, तो कभी सामान के बीच शराब की खेप को छिपाकर ले जाने की कोशिश करते हैं। यही नहीं, तस्करी के लिए नए-नए तरीकों का इस्तेमाल किए जाने की बात भी सामने आती रहती है। लेकिन गोपालगंज में उत्पाद विभाग और पुलिस की लगातार कार्रवाई के चलते तस्करों के इन हथकंडों पर ब्रेक लगाने की कोशिश की जा रही है।

तस्करी के दौरान जब्त की गई शराब अब वापस बाजार में नहीं पहुंच सके। इसके लिए प्रशासन की ओर से नियमानुसार जब्त शराब को नष्ट किया जा रहा है। ताजा मामला बलथरी चेक पोस्ट का है, जहां एक-दो नहीं, बल्कि कुल 82 कांडों में जब्त की गई करीब 5088 लीटर देसी और विदेशी शराब को विनष्ट किया गया।

मौके पर जेसीबी पहुंची और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जब्त शराब की बोतलों और पैकेटों को नष्ट कर दिया गया। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार झा ने बताया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस और उत्पाद विभाग की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी कार्रवाई के दौरान अलग-अलग मामलों में बड़ी मात्रा में शराब जब्त की गई थी, इन मामलों में जब्त शराब को सक्षम पदाधिकारी के निर्देश पर नियमानुसार विनष्ट कराया गया। बलथरी चेक पोस्ट पर मजिस्ट्रेट और दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति के बीच पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, विनष्ट की गई शराब की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये के आसपास है।

दरअसल, गोपालगंज बिहार का सीमावर्ती जिला है और यहां से होकर दूसरे राज्यों से आने-जाने वाले वाहनों की बड़ी संख्या रहती है, ऐसे में शराब तस्करों की गतिविधियों पर नजर रखना प्रशासन के लिए लगातार चुनौती बनी रहती है।

शराबबंदी कानून के बाद तस्करों ने भी अपनी रणनीति बदलने की कोशिश की है। पुलिस की नजरों से बचने के लिए तस्करी के दौरान अलग-अलग तरीके अपनाए जाते हैं, लेकिन उत्पाद विभाग और पुलिस की निगरानी के चलते कई बार तस्करों की पूरी योजना धरी की धरी रह जाती है।

कहीं वाहन जांच के दौरान शराब की खेप पकड़ी जाती है, तो कहीं गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर तस्करों के मंसूबों को नाकाम किया जाता है। जब्त शराब के मामलों में कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रशासन की ओर से उसे नष्ट भी कराया जा रहा है। बलथरी चेक पोस्ट पर हुई यह कार्रवाई भी इसी अभियान का हिस्सा है।

जेसीबी से शराब की बोतलों को कुचलते हुए यह तस्वीर साफ संदेश दे रही है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एक तरफ शराब तस्कर नए रास्ते और नए तरीके तलाश रहे हैं, तो दूसरी तरफ पुलिस और उत्पाद विभाग भी लगातार अपनी निगरानी और कार्रवाई को तेज कर रहा है।

फिलहाल 82 कांडों में जब्त 5088 लीटर देसी-विदेशी शराब को नष्ट कर दिया गया है, जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। यानी जिस शराब को तस्कर चोरी-छिपे बाजार तक पहुंचाकर मोटी कमाई करना चाहते थे। वह अब प्रशासन की कार्रवाई के बाद पूरी तरह नष्ट हो चुकी है।

गोपालगंज में शराब तस्करी के खिलाफ प्रशासन की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहने की बात कही जा रही है। तस्करों के नए-नए हथकंडों के बीच पुलिस और उत्पाद विभाग की चुनौती भी लगातार बढ़ रही है, लेकिन ताजा कार्रवाई यह बताने के लिए काफी है कि शराब की अवैध खेप चाहे जिस तरीके से छिपाकर लाई जाए। अगर प्रशासन की नजर पड़ गई तो उसे जब्त कर नष्ट किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।