एक्शन 

सहरसा में डॉल्फिन के शिकार का मामला, वीडियो वायरल होते ही वन विभाग की कार्रवाई

बिहार के सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड अंतर्गत डरहार पंचायत के समीप कोसी नदी में राष्ट्रीय जलीय जीव गांगेय डॉल्फिन के शिकार का मामला सामने आया है। 

By : Rani Thakur
सहरसा में डॉल्फिन के शिकार का मामला, वीडियो वायरल होते ही वन विभाग की कार्रवाई

न्यूज 11 भारत, बिहार डेस्क
इन्द्रदेव/सहरसा:
बिहार के सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड अंतर्गत डरहार पंचायत के समीप कोसी नदी में राष्ट्रीय जलीय जीव गांगेय डॉल्फिन के शिकार का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दो मछुआरों के जाल में डॉल्फिन फंस गई, जिसके बाद उसे नाव पर लादकर ले जाया गया और उसका तेल निकालने का प्रयास किया गया। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद वन विभाग हरकत में आया।

वीडियो सामने आने के बाद वनपाल मोहम्मद अब्दुल सलाम के नेतृत्व में वन विभाग की संयुक्त टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल की। हालांकि, टीम के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए। घटनास्थल से मृत डॉल्फिन भी बरामद नहीं हो सकी।

वन विभाग की रेंज ऑफिसर वीरेंद्र राय ने बताया कि शुक्रवार को मामले की सूचना संज्ञान में आई थी। इसके बाद तत्काल टीम को घटनास्थल पर भेजा गया, लेकिन नदी क्षेत्र और पानी अधिक होने के कारण वाहन वहां तक नहीं पहुंच सका। इसके बाद से लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी या मृत डॉल्फिन अब तक बरामद नहीं हुई है। सोमवार को मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले में मुख्य आरोपी बताए जा रहे वीरेंद्र मुखिया की तलाश में वन विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। विभाग ने कोसी नदी क्षेत्र में डॉल्फिन के संरक्षण और अवैध शिकार पर रोक लगाने के लिए निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि गांगेय डॉल्फिन भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव है। वर्ष 2009 में इसे राष्ट्रीय जलीय जीव का दर्जा दिया गया था। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-1 के तहत इसे सर्वोच्च कानूनी संरक्षण प्राप्त है और इसका शिकार पूरी तरह प्रतिबंधित है।

डॉल्फिन नदी के पारिस्थितिकी तंत्र को संतुलित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसे नदी के स्वास्थ्य का जैव-संकेतक भी माना जाता है। ऐसे में डॉल्फिन का शिकार न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि कोसी नदी के जलीय पारिस्थितिकी तंत्र के लिए भी गंभीर खतरा माना जाता है।

फिलहाल वन विभाग वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटा है। मृत डॉल्फिन की बरामदगी और मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।