CBI कर रही NEET छात्रा की संदिग्ध मौत की जांच, सीसीटीवी फुटेज में ये आया सामने

By : Vaibhaw Vikram
CBI कर रही NEET छात्रा की संदिग्ध मौत की जांच, सीसीटीवी फुटेज में ये आया सामने

न्यूज़11 भारत

पटना/डेस्क: जहानाबाद जिले की रहने वाली नीट छात्रा की पटना में हुई संदिग्ध मौत की जांच अब सीबीआई कर रही है. इस बीच इस पूरे केस में एक सीसीटीवी फुटेज की अचानक काफी चर्चा होने लगी है. कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि यह सीसीटीवी फुटेज उस शंभू गर्ल्स हॉस्टल का है, जिसमें रहकर छात्रा नीट की तैयारी कर रही थी. हालांकि News 11 bharat इसकी पुष्टि नहीं करता है.

वीडियो को लेकर ये किया जा रहा है दावा

वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उसी दिन का है, जिस दिन हॉस्टल के कमरे में छात्रा के बेहोश होने की बात सामने आई थी. वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि जब काफी देर तक नीट छात्रा अपने कमरे से बाहर नहीं आई, तब कुछ लड़कियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया था, दरवाजा नहीं खुलने पर कुछ लड़कियों ने स्टूल लगाकर दरवाजे की कुंडी को भीतर से खोला था. इस सीसीटीवी फुटेज में हॉस्टल के अंदर कुछ छात्राएं नजर आ रही हैं. मामले को लेकर कहा जा रहा है कि 6 जनवरी को जब बार-बार आवाज लगाने पर भी लड़की ने दरवाजा नहीं खोला था तब वहां कुछ छात्राएं जमा हो गई थीं और एक लड़की ने वहां टेबल रखकर दरवाजे के अंदर से कुंडी को खोला था.

सीसीटीवी फुटेज में ये आ रहा है सामने

सीसीटीवी फुटेज को लेकर कहा जा रहा है कि छात्रा उस दिन कमरे में बेहोश पड़ी हुई थी. काफी देर तक दरवाजे पर दस्तक देने के बाद भी उसने दरवाजा नहीं खोला था. इसके बाद हॉस्टल की छात्राओं ने दरवाजा खोला था. बहरहाल अभी इस पूरे माामले की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें: Breaking News: रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में आग का तांडव, धु-धुकर जली 5 बसें

संबंधित सामग्री

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी