बयान

एक पॉडकास्ट में व्यक्ति द्वारा मारपीट और हत्या की आशंका: चिराग पासवान ने की निष्पक्ष जांच की मांग

चिराग पासवान ने एक पॉडकास्ट में व्यक्ति द्वारा मारपीट और हत्या की आशंका से जुड़े कथित कबूलनामे पर गंभीर चिंता जताई। 

By : Rani Thakur
एक पॉडकास्ट में व्यक्ति द्वारा मारपीट और हत्या की आशंका: चिराग पासवान ने की निष्पक्ष जांच की मांग

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
रोहित/पटना:
चिराग पासवान ने एक पॉडकास्ट में व्यक्ति द्वारा मारपीट और हत्या की आशंका से जुड़े कथित कबूलनामे पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि उक्त व्यक्ति ने कई राजनेताओं का नाम लिया और उनके नाम का भी दुरुपयोग किया है। इस मामले में उनके खिलाफ अधिकृत शिकायत की गई है और दिल्ली पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।

चिराग ने कहा कि किसी राजनीतिक व्यक्ति से मिलना-जुलना यह साबित नहीं करता कि वह उसे व्यक्तिगत रूप से जानता है। उन्होंने संजय आजाद के परिवार के साथ मजबूती से खड़े रहने और उन्हें न्याय दिलाने की बात कही। चिराग पासवान ने कहा निशु और उनके परिवार के साथ मजबूती से LJPR खड़ी है उनके परिवार को उनको न्याय मिले..!

बिहार में बाढ़ पर चिंता

बिहार में बढ़ते जलस्तर पर चिराग पासवान ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लगातार स्थिति की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। राघोपुर समेत बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए स्थायी समाधान निकालने को लेकर मुख्यमंत्री के साथ बैठक कर योजना बनाने की बात कही।

तेजप्रताप यादव पर आरोपों पर बयान

तेजप्रताप यादव पर महिला द्वारा लगाए गए आरोपों पर चिराग ने कहा कि यदि आरोप निराधार हैं तो उनकी जांच होनी चाहिए। बिना तथ्यों के किसी के खिलाफ टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।