भरत तिवारी एनकाउंटर

भोजपुर कांड में नया सियासी मोड़: बिलौटी गांव पहुंचे चिराग पासवान, भरत तिवारी की मां को दिया इंसाफ का भरोसा

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भोजपुर के ब‍िलौटी गांव पहुंचकर भरत भूषण तिवारी के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। <br/><br/>

By : Rani Thakur
भोजपुर कांड में नया सियासी मोड़: बिलौटी गांव पहुंचे चिराग पासवान, भरत तिवारी की मां को दिया इंसाफ का भरोसा

भरत तिवारी के घर पहुंचे चिगार पासवान

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में आज (शुक्रवार) नया राजनीतिक मोड़ आ गया। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भरत तिवारी के बिलौटी गांव पहुंचे और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। मिली जानकारी के अनुसार गांव पहुंचते ही चिराग पासवान ने भरत भूषण तिवारी की तस्वीर पर घुटनों के बल बैठकर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने परिजनों से बातचीत कर घटना की पूरी जानकारी ली और भरत की मां को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

पहले गृह मंत्री से उठाया था मामला

इससे पहले चिराग पासवान ने अमित शाह से मुलाकात के दौरान भरत तिवारी एनकाउंटर का मुद्दा उठाया था। उन्होंने राजगीर में दो युवकों की हत्या मामले की भी चर्चा करते हुए दोनों घटनाओं की निष्पक्ष जांच कराने और पीड़ित परिवारों को शीघ्र न्याय दिलाने की अपील की थी।

सरेंडर के बाद गोली मारना गलत

बता दें कि गुरुवार को पटना पहुंचने पर मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने भरत तिवारी एनकाउंटर पर खुलकर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि अगर किसी व्यक्ति ने आत्मसमर्पण कर दिया था, तो उसके बाद गोली चलाना पूरी तरह से गलत है। उन्होंने आगे कहा कि भरत तिवारी के पास से बरामद बताए गए हथियार की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके। चिराग पासवान के इस बयान के बाद एनकाउंटर का यह मामला और अधिक राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है।

17 जून को हुआ था एनकाउंटर

जान लें कि 17 जून को भोजपुर पुलिस ने भरत भूषण तिवारी का एनकाउंटर किया था। गंभीर रूप से घायल भरत को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए और इसे फर्जी एनकाउंटर बताया। इसके बाद संबंधित एसडीपीओ, तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।