आवेदन 

चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी, DGP से सुरक्षा बढ़ाने की मांग

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को मिली जान से मारने की धमकी के मामले में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने DGP से मुलाकात की है।

By : Rani Thakur
चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी, DGP से सुरक्षा बढ़ाने की मांग

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
पूजा शर्मा/पटना:
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को मिली जान से मारने की धमकी के मामले में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने DGP से मुलाकात की है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने DGP से मुलाकात कर चिराग पासवान की सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान जब भी बिहार आते हैं या उनका कोई कार्यक्रम होता है, तो बड़ी संख्या में भीड़ जुटती है। ऐसे में उन्हें मिली जान से मारने की धमकी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाना जरूरी है। प्रतिनिधिमंडल ने DGP को ज्ञापन सौंपकर धमकी देने वाले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है।

वहीं विधायक राजू तिवारी ने भी कहा कि डीजीपी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा गया है और चिराग पासवान की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई है।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।