मुहर्रम जुलूस में भिडंत

लखीसराय में मुहर्रम जुलूस के दौरान दो गुटों में खूनी संघर्ष, 24 घायल; छावनी में बदला कर्बला परिसर

मुहर्रम के आखिरी दिन लखीसराय शहर के पुरानी बाजार स्थित बड़ी दरगाह में ताजिया पहलाम के दौरान एक ही समुदाय के दो गुटों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। <br/>

By : Rani Thakur
लखीसराय में मुहर्रम जुलूस के दौरान दो गुटों में खूनी संघर्ष, 24 घायल; छावनी में बदला कर्बला परिसर

लखीसराय में रणक्षेत्र में बदला मुहर्रम जुलूस

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
सरफराज आलम / लखीसराय :
लखीसराय में मुहर्रम के आखिरी दिन शनिवार को लखीसराय शहर के पुरानी बाजार स्थित बड़ी दरगाह में ताजिया पहलाम के दौरान एक ही समुदाय के दो गुटों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। बड़ी दरगाह अखाड़ा और इंग्लिश मोहल्ला अखाड़ा के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते झड़प में बदल गया।

कर्बला परिसर में अफरा-तफरी 

दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और हाथापाई होने से कर्बला परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस झड़प में करीब 2 दर्जन लोग लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। सभी का इलाज सदर अस्पताल और निजी क्लिनिक में चल रहा है। 

घटनास्थल पर पुलिस की तैनाती 

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस और अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल एहतियात के तौर पर घटनास्थल पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और पूरे इलाके में निगरानी रखी जा रही है। झड़प में इंग्लिश मोहल्ला अखाड़ा के मो. अरमान, मो. शहजाद, मो. साहब और मो. गुड्डू घायल हो गए। सभी का इलाज सदर अस्पताल, लखीसराय में चल रहा है। 

लड़कियों से छेड़खानी का आरोप

घायलों का दावा है कि इस घटना में करीब 15 लोगों के सिर फटे हैं। कुछ घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है, जबकि अन्य निजी क्लीनिकों में इलाजरत हैं। घायल एमडी शहजाद ने बताया कि इंग्लिश मोहल्ला से महिला, पुरुष और बच्चों के साथ लोग ताजिया पहलाम के लिए बड़ी दरगाह कर्बला पहुंचे थे। उनका आरोप है कि इसी दौरान बड़ी दरगाह के कुछ युवकों ने लड़कियों के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। 

दोनों पक्षों से पूछताछ जारी 

जब इंग्लिश मोहल्ला अखाड़ा के युवकों ने इसका विरोध करते हुए समझाने का प्रयास किया, तो कहासुनी बढ़ गई और मारपीट शुरू हो गई। हालांकि, छेड़खानी के आरोपों की अभी तक पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और घटना के कारणों की जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल रहा, लेकिन पुलिस की तत्परता से स्थिति सामान्य हो गई। प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील कर रहा है।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।