एक्शन 

बेगूसराय में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, घूस लेते क्लर्क गिरफ्तार

बेगूसराय से निगरानी की बड़ी कारवाई सामने आई है जहाँ चार हजार रिश्वत लेते एक क्लर्क को गिरफ्तार किया गया है। क्लर्क की गिरफ्तार से मौके पर खलबली मच गई।

By : Rani Thakur
बेगूसराय में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, घूस लेते क्लर्क गिरफ्तार

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
पवन बंधु सिन्हा / बेगूसराय:
बेगूसराय से निगरानी की बड़ी कारवाई सामने आई है जहाँ चार हजार रिश्वत लेते एक क्लर्क को गिरफ्तार किया गया है। क्लर्क की गिरफ्तार से मौके पर खलबली मच गई। बताया जा रहा है की सदर अंचल मे पदस्थापित क्लर्क सोनु कुमार द्वारा यह राशि पानी मे डुबने से मरे एक लड़की के परिजनों से सरकार से मिलने वाली मुआवाजा के चार लाख रुपया को रिलीज करने के बदले मे ली जा रही थी। जिसकी सूचना निगरानी को दी गई जिसके बाद निगरानी नें चार हजार रूपये रिश्वत लेते क्लर्क सोनू कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया। 

इस संबंध मे निगरानी के डीएसपी श्याम बाबू प्रसाद नें बताया है की सदर प्रखंड के चाँदपुरा गावं के रहने वाले दौलती देवी की बेटी रानी कुमारी की मौत डुबने से हो गई थी। घटना के बाद सरकार से मिलने वाली चार लाख की मुआवाजा की राशि का फाइल बढ़ाने के बदले सोनू कुमार द्वारा पांच हजार रुपये की मांग की गई थी। जिसकी शिकायत निगरानी विभाग के SP से की कई। जिसका सत्यापन तीस जुलाई को कराया गया। मामले को सत्य पाए जाने पर एफ आई आर दर्ज कर आज सोनू कुमार को उनके ही कार्यालय कक्ष से रिश्वत के चार हजार रुपया लेते गिरफ्तार किया गया।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।