तिरंगा यात्रा 

Independence Day : मुंगेर पहुंचे सीएम सम्राट, हवेली खड़गपुर में तिरंगा यात्रा में हुए शामिल 

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र तारापुर के खड़गपुर में पहुंचकर विशाल तिरंगा यात्रा की अगुआई की, साथ में मुंगेर के प्रभारी मंत्री संजय कुमार, स्थानीय विधायक मौजद थे।

By : Rani Thakur
Independence Day :  मुंगेर पहुंचे सीएम सम्राट, हवेली खड़गपुर में तिरंगा यात्रा में हुए शामिल 

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
रोहित कुमार / मुंगेर :
मुंगेर के हवेली खड़गपुर में आज देशभक्ति का ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे लोग लंबे समय तक याद रखेंगे। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र तारापुर के खड़गपुर में पहुंचकर विशाल तिरंगा यात्रा की अगुआई की, साथ में मुंगेर के प्रभारी मंत्री संजय कुमार, स्थानीय विधायक मौजद थे। हजारों की संख्या में लोग और स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री के साथ कदम से कदम मिलाकर लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाए। 

दरअसल मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर की सड़कों पर आज तिरंगों का सैलाब नजर आया। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले आयोजित इस विशाल तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खुद शामिल हुए और यात्रा की अगुआई की। मुख्यमंत्री अंबेडकर चौक पर स्थापित आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद हाथों में तिरंगा लिये तिरंगा यात्रा की अगुआई करते हुए मुख्य बाजार होते हुए पटेल चौक पर जाकर माल्यार्पण के बाद तिरंगा यात्रा समाप्त हुआ। 

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करीब दो किलो मीटर तक पैदल चले। मुख्यमंत्री के साथ हाथों में तिरंगा लिए हजारों लोग और स्कूली बच्चे देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। पूरे यात्रा मार्ग पर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से माहौल गूंजता रहा। पूरे यात्रा मार्ग के राष्ट्रीय ध्वज से सजाया गया था। स्थानीय लोगों ने इसे खड़गपुर के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। 

लोगों का कहना था कि इतने छोटे शहर में इतनी विशाल और भव्य तिरंगा यात्रा पहली बार देखने को मिली। अपने विधानसभा क्षेत्र के विधायक रहे सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें अपने बीच देखना और तिरंगा यात्रा की अगुआई करते देखना लोगों के लिए गर्व और खुशी का पल रहा। तिरंगा यात्रा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मुख्यमंत्री की मौजूदगी और हजारों लोगों की भागीदारी ने खड़गपुर की इस तिरंगा यात्रा को खास बना दिया।
 

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।