जरूरी बैठक 

दिल्ली में अमित शाह संग सीएम सम्राट की बैठक, कई अहम मुद्दों पर होगा मंथन 

बिहार की राजनीति और प्रशासनिक लिहाज से आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। अमित शाह के साथ उनकी बैठक है।

By : Rani Thakur
दिल्ली में अमित शाह संग सीएम सम्राट की बैठक, कई अहम मुद्दों पर होगा मंथन 

फाइल फोटो

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क 
रोहित/पटना:
बिहार की राजनीति और प्रशासनिक लिहाज से आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। अमित शाह के साथ उनकी बैठक है। मतलब, सम्राट चौधरी आज नई दिल्ली के व्यस्त दौरे पर हैं, जहां वे केंद्र सरकार के शीर्ष मंत्रियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेंगे। उनका पूरा दिन राष्ट्रीय राजधानी में उच्चस्तरीय कार्यक्रमों और बैठकों में बितेगा। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य राज्य के विकास, प्रशासनिक समन्वय और जल प्रबंधन से जुड़े विषयों पर केंद्रीय नेतृत्व से संवाद स्थापित करना है। मुख्यमंत्री सुबह ही पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं और दिनभर उनका काफी व्यस्त कार्यक्रम निर्धारित है।

गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होगी उच्चस्तरीय बैठक

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आज के दिल्ली दौरे का सबसे प्रमुख एजेंडा केंद्रीय गृह मंत्रालय में आयोजित बैठक है। गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में यह महत्वपूर्ण बैठक 'कर्तव्य भवन' में आयोजित की गई है। इस बैठक में केंद्रीय स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ सम्राट चौधरी भी शामिल होंगे। बैठक में सुरक्षा, प्रशासनिक समन्वय और राज्य के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर गहन मंथन किए जाने की संभावना है।

बाढ़ के खतरे के बीच केंद्रीय जलशक्ति मंत्री से मुलाकात

गृह मंत्री की बैठक के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शाम 4:00 बजे 'सदन भवन' पहुंचेंगे, जहां उनकी मुलाकात केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल से तय की गई है। बिहार में वर्तमान समय में बाढ़ का गंभीर खतरा मंडरा रहा है। इस परिस्थिति को देखते हुए यह मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है। बातचीत के दौरान बिहार के जल संसाधन, नदियों के जल प्रबंधन, बाढ़ नियंत्रण और इससे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर विस्तार से चर्चा होगी।

बिहार के विकास और आपदा प्रबंधन के लिहाज से अहम दौरा

आज का दिन दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में बिहार के लिहाज से काफी हलचल भरा रहेगा। मुख्यमंत्री का यह दौरा केवल औपचारिक बैठकों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका सीधा असर राज्य की सुरक्षा, प्रशासनिक नीतियों और बाढ़ राहत प्रबंधन पर पड़ेगा। दिन भर चलने वाली इन बैठकों और केंद्रीय मंत्रियों से संवाद के बाद मुख्यमंत्री रात 8:45 बजे वापस लोक सेवक आवास पटना के लिए प्रस्थान करेंगे।
 

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।