बांकीपुर उपचुनाव

सीएम सम्राट का प्रशांत किशोर पर तंज, कहा- जिन्हें बिहार से मतलब नहीं वो भी वोट...

सीएम सम्राट चौधरी ने जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर तंज कसते हुए कहा कि, चुनाव के समय कई ऐसे लोग मैदान में आ जाते हैं, जिनका बिहार और बिहार की राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। <br/>

By : Rani Thakur
सीएम सम्राट का प्रशांत किशोर पर तंज, कहा- जिन्हें बिहार से मतलब नहीं वो भी वोट...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए बीजेपी कैंडिडेट अभिषेक कुमार ने आज नॉमिनेशन किया। नामांकन के बाद स्काउट एंड गाइड मैदान में NDA नेताओं ने नामांकन सभा की। इस सभा में सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय चौधरी, उपेन्द्र कुशवाहा, विजय सिन्हा समेत अन्य दिग्गज भी मौजूद रहे। 

"बहुरूपियों" से सावधान रहने की अपील 

इस मौके पर सीएम सम्राट ने कहा कि चुनाव के समय कई ऐसे लोग मैदान में आ जाते हैं, जिनका बिहार और बिहार की राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने मतदाताओं से ऐसे "बहुरूपियों" से सावधान रहने की अपील की है।

बांकीपुर में भी दर्ज होगी जीत 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बांकीपुर से एक कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहा है। मैं भावुक हो रहा हूं इस जमीन पर जब कार्यकर्ताओं का सम्मान हो रहा था, तभी नितिन नवीन जी को फोन आया था कि आपको पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा रहा है। उन्होंने प्रशांत किशार का नाम लिए बिना तंज कसा। सीएम ने कहा यहां वो लोग भी वोट मांगने आएंगे, जिन्हें बिहार से मतलब नहीं। जिस तरह एनडीए के नेताओं ने बिहार में 202 सीटें जीतने का काम किया था। उसी तरह बांकीपुर में जीत दर्ज होगी।

हमने बिहार को सींचने का किया काम 

आपने देखा है, हमने बिहार को सींचने का काम किया है। हमने घर-घर बिजली पहुंचाई है। हम तो ऐसे दल हैं, जो जनता को 125 यूनिट बिजली मुफ्त देते हैं, तो विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को भी बिजली मुफ्त देते हैं।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।