पुलिस परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत

सिपाही भर्ती : अभ्यर्थियों के लिए चलेंगी 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें शेड्यूल

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए दानापुर रेल मंडल ने शनिवार और रविवार को कुल 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

By : Rani Thakur
सिपाही भर्ती : अभ्यर्थियों के लिए चलेंगी 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें शेड्यूल

सिपाही भर्ती अभ्यर्थियों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दानापुर रेल मंडल ने बड़ा फैसला लिया है। इस कड़ी में शनिवार और रविवार को कुल 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों से परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने और परीक्षा के बाद फिर उन्हें घर लौटने में आसानी होगी।

शनिवार को दौड़ेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को पाटलिपुत्र से सहरसा, पटना से भभुआ, पटना से बेतिया, पाटलिपुत्र से पूर्णिया कोर्ट, दानापुर से अररिया और पटना से सिवान के लिए कुल छह परीक्षा स्पेशल ट्रेनें संचालित होंगी। दूर-दराज के अभ्यर्थियों को सुविधा मिल सके इसके लिए ये ट्रेनें रात के अलग-अलग समय पर रवाना होंगी।

रविवार को चलेंगी 7 स्पेशल ट्रेनें

रेलवे के अनुसार, रविवार को बख्तियारपुर-राजगीर, किऊल-गया, राजगीर-बख्तियारपुर, नवादा-झाझा, बक्सर-दानापुर, झाझा-पटना और गया-किऊल रूट पर 7 परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। 

पटना रेल मंडल से इन ट्रेनों का परिचालन होगा

  • पाटलिपुत्र जंक्शन से सहरसाः 27 जून को सुबह 5 बजे
  • पटना जंक्शन से भभुआः 27 जून को सुबह 3 बजे
  • पटना जंक्शन से बेतियाः 27 जून को सुबह 5 बजे
  • पाटलिपुत्र जंक्शन से पूर्णियाः 27 जून को सुबह 5.30 बजे
  • दानापुर से अररियाः 27 जून को सुबह 6 बजे
  • पटना जंक्शन से सिवानः 27 जून को सुबह 3 बजे
  • बख्तियारपुर से राजगीरः 28 जून को सुबह 9 बजे
  • किउल से गयाजीः 28 जून को शाम 4.30 बजे
  • राजगीर से बख्तियारपुरः 28 जून को दोपहर 3 बजे
  • नवादा से झाझाः 28 जून को शाम 4.45 बजे
  • बक्सर से दानापुरः 28 जून को शाम 4.30 बजे
  • झाझा से पटना जंक्शनः 28 जून को रात 9 बजे
  • गयाजी से किउलः 28 जून को रात 9.30 बजे

समस्तीपुर रेल डिवीजन की छह स्पेशल ट्रेनें

  • गाड़ी संख्या 03217 (मधुबनी से सिवान): यह ट्रेन मधुबनी से 15:00 बजे प्रस्थान करेगी और रात 22:00 बजे सिवान पहुंचेगी। यह ट्रेन दरभंगा, लहेरियासराय, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर और छपरा होकर चलेगी।
  • गाड़ी संख्या 03218 (दरभंगा से पाटलिपुत्र): यह ट्रेन दरभंगा से 14:45 बजे खुलकर शाम 19:45 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। इसका रूट लहेरियासराय, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर रहेगा।
  • गाड़ी संख्या 03219 (मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र): यह ट्रेन मुजफ्फरपुर से 15:00 बजे प्रस्थान कर शाम 18:00 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। यह ट्रेन हाजीपुर और सोनपुर होकर चलेगी।
  • गाड़ी संख्या 03220 (बापूधाम मोतिहारी से पाटलिपुत्र): यह ट्रेन बापूधाम मोतिहारी से 15:00 बजे खुलकर रात 20:30 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। यह चकिया, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर के रास्ते चलेगी।
  • गाड़ी संख्या 03221 (पूर्णिया कोर्ट से पाटलिपुत्र): यह ट्रेन पूर्णिया कोर्ट से 15:00 बजे प्रस्थान करेगी और रात 22:00 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। यह सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, शाहपुर पटोरी और हाजीपुर होकर चलेगी।
  • गाड़ी संख्या 03222 (सुपौल से पाटलिपुत्र): यह ट्रेन सुपौल से 14:45 बजे खुलकर रात 21:00 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। इसका रूट सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, शाहपुर पटोरी और हाजीपुर रहेगा।
     

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।

बिहार में ऐसे खुला अपहरण का राज, 24 घंटे में सकुशल मिला व्यक्ति

बिहार में ऐसे खुला अपहरण का राज, 24 घंटे में सकुशल मिला व्यक्ति

बिहार के नवादा में रजौली थाना क्षेत्र से हुए अपहरण कांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। 

Bihar News: बाढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार समेत 4 गिरफ्तार

Bihar News: बाढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार समेत 4 गिरफ्तार

पटना जिला के बाढ़ थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बनारसी घाट, लोहार टोली (वार्ड संख्या-15) में चल रही अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। <br/><br/>

PM Modi Birthday: सेवा संकल्प अभियान पर राजनीति, रोहिणी आचार्य ने कसा तंज

PM Modi Birthday: सेवा संकल्प अभियान पर राजनीति, रोहिणी आचार्य ने कसा तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज से ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत हुई है। यह अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा।