समीक्षा बैठक 

बांकीपुर उपचुनाव में हार :  सीएम सम्राट ने की समीक्षा बैठक, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को मिला ये निर्देश 

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में एनडीए की हार के बाद बिहार बीजेपी अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता समीक्षा बैठक की गई।

By : Rani Thakur
बांकीपुर उपचुनाव में हार :  सीएम सम्राट ने की समीक्षा बैठक, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को मिला ये निर्देश 

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
पूजा शर्मा / पटना :
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में एनडीए की हार के बाद बिहार बीजेपी अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता समीक्षा बैठक की गई। भाजपा प्रदेश कार्यालय में की गई बैठक में चुनाव परिणामों की समीक्षा के साथ आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। 

पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का निर्देश दिया गया। सीधे तौर पर कहें तो बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद बीजेपी संगठन अब आगामी कार्यक्रमों और संगठन को मजबूत करने की तैयारी में जुट गया है। 

बैठक के बाद बीजेपी नेता ने कहा कि पूरे पटना में एक बड़ा सदस्यता अभियान और संगठनात्मक कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके साथ ही 7 अगस्त को संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर ज्ञान भवन में आयोजित होने वाले बड़े कार्यक्रम की तैयारियों की भी विस्तार से समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि इससे पहले पटना महानगर के सभी मंडल अध्यक्षों के साथ भी बैठक की जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे 7 अगस्त के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटें। साथ ही चुनावी परिणामों से सीख लेते हुए पार्टी के कार्यक्रमों और जनसेवा के माध्यम से लगातार जनता के बीच रहने का निर्देश दिया गया है। समीक्षा बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मंत्री राम कृपाल यादव, दिलीप जायसवाल समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
 
संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।