सावन 2026

दोस्ती की अनूठी मिसाल, कंधे पर दिव्यांग दोस्त और जुबां पर भोलेनाथ का नाम

भागलपुर सुल्तानगंज के कांवरिया पथ पर इन दिनों आस्था के साथ दोस्ती की भी ऐसी तस्वीरें देखने को मिल रही हैं, जो दिल को छू जाती हैं।

By : Rani Thakur
दोस्ती की अनूठी मिसाल, कंधे पर दिव्यांग दोस्त और जुबां पर भोलेनाथ का नाम

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
शंभू भगत / भागलपुर :
 भागलपुर सुल्तानगंज के कांवरिया पथ पर इन दिनों आस्था के साथ दोस्ती की भी ऐसी तस्वीरें देखने को मिल रही हैं, जो दिल को छू जाती हैं। इसी पथ पर दो दोस्तों की ऐसी कहानी सामने आई, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। ये कहानी है काशी के रहने वाले दीपक कनौजिया और उनके बचपन के दोस्त प्रमोद पांडे की। प्रमोद दिव्यांग हैं और अपने पैरों से चल नहीं सकते लेकिन बाबा बैद्यनाथ के दरबार में पहुंचकर जल चढ़ाने की उनकी इच्छा को दोस्त दीपक ने कभी उनकी कमजोरी नहीं बनने दिया। 

दीपक अपने दिव्यांग दोस्त को कंधे पर बैठाकर सुल्तानगंज से देवघर की 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकल पड़े हैं। कांधे पर दोस्त और मन में महादेव के प्रति आस्था लिए दीपक कदम दर कदम आगे बढ़ रहे हैं। दीपक बताते हैं कि प्रमोद जब दूसरे कांवरियों को देवघर जाते देखते थे, तो उनका भी मन बाबा बैद्यनाथ के दरबार में जाने को करता था लेकिन चल नहीं पाने की मजबूरी के कारण उनकी इच्छा अधूरी रह जाती थी।
 
दोस्त की इसी इच्छा को दीपक ने अपनी जिम्मेदारी बना लिया पिछले 8 साल से दोनों इसी तरह सावन में देवघर जा रहे हैं। इस बार भी करीब 8 दिनों में 105 किलोमीटर का सफर तय कर बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचेंगे और जलाभिषेक करेंगे। दीपक की जुबान पर अपने दोस्त के लिए सिर्फ एक ही दुआ है महादेव उनके दोस्त को हमेशा खुश रखें। वहीं प्रमोद भी अपने दोस्त दीपक के लिए बाबा से यही प्रार्थना कर रहे हैं कि उनका साथ यूं ही हमेशा बना रहे।

कहते हैं दोस्ती सिर्फ साथ चलने का नाम नहीं... जरूरत पड़ने पर दोस्त के लिए उसके पैरों की ताकत बन जाना ही सच्ची दोस्ती है। सुल्तानगंज की धरती पर दीपक और प्रमोद की ये कहानी इसी दोस्ती की एक ऐसी मिसाल है, जो श्रद्धा के साथ-साथ इंसानियत का भी संदेश दे रही है। दोस्ती की अनूठी मिसाल बने। 

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।