एक्शन में डीएम

सहरसा में कर्पूरी छात्रावास का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, अनियमितताओं पर संवेदक को फटकार

जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने कर्पूरी छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्रावास में चल रहे कार्य कई स्तर पर कमियां और कार्यों में अनियमितता सामने आई।<br/><br/>

By : Rani Thakur
सहरसा में कर्पूरी छात्रावास का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, अनियमितताओं पर संवेदक को फटकार

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
इन्द्रदेव/सहरसा:
जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने कर्पूरी छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्रावास में चल रहे कार्य कई स्तर पर कमियां और कार्यों में अनियमितता सामने आई, जिस पर जिलाधिकारी ने संवेदक को कड़ी फटकार लगाई।

डीएम ने संबंधित संवेदक को एक सप्ताह के भीतर सभी कमियों को दूर कर व्यवस्था में सुधार करने का निर्देश दिया। साथ ही कार्यों में अनियमितता को देखते हुए संवेदक के भुगतान पर रोक लगाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि उनके द्वारा दोबारा छात्रावास का निरीक्षण करने और कार्यों की गुणवत्ता संतोषजनक पाए जाने के बाद ही भुगतान किया जाएगा।

बताया गया कि छात्रावास से जुड़ी कई शिकायतें छात्रों द्वारा पूर्व में भी कल्याण पदाधिकारी के समक्ष की गई थीं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों से भी समस्याओं और सुविधाओं को लेकर जानकारी ली।

वहीं, जिलाधिकारी ने बताया कि छात्रों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ का उद्घाटन किया जा चुका है। इस पोर्टल के माध्यम से छात्र अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे और प्राप्त शिकायतों का निर्धारित प्रक्रिया के तहत 30 दिनों के अंदर समाधान किया जाएगा। डीएम ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर प्रशासन गंभीर है।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।