इंडो-नेपाल बॉर्डर

नेपाल बॉर्डर पर अब आइडेंटिटी कार्ड ही पर्याप्त नहीं, इस जांच के बाद ही मिलेगी एंट्री 

नेपाल के सीमावर्ती मधेश क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई हिंसक घटनाओं के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था

By : Rani Thakur
नेपाल बॉर्डर पर अब आइडेंटिटी कार्ड ही पर्याप्त नहीं, इस जांच के बाद ही मिलेगी एंट्री 

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क:  नेपाल के सीमावर्ती मधेश क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई हिंसक घटनाओं के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। अब सुपौल जिले के भीमनगर और कुनौली बॉर्डर से नेपाल जाने वाले यात्रियों के लिए सिर्फ आधार कार्ड या अन्य आइडेंटिटी कार्ड दिखाना पर्याप्त नहीं होगा।

प्रत्येक व्यक्ति को अनिवार्य रूप से फेस/बायोमैट्रिक स्क्रीनिंग से गुजरना होगा। यह व्यवस्था बच्चों, महिलाओं और पुरुषों सहित सभी यात्रियों पर समान रूप से लागू की गई है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद भीमनगर और कुनौली सीमा चौकियों पर यात्रियों की लंबी कतारें लगने लगी हैं।

क्या है पूरा मामला 

हर व्यक्ति की अलग-अलग डिजिटल स्क्रीनिंग किए जाने के कारण बॉर्डर पार करने में पहले की तुलना में ज्यादा समय लग रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जांच प्रक्रिया जरूरी है, लेकिन अतिरिक्त कर्मियों और स्क्रीनिंग काउंटरों की व्यवस्था की जाए ताकि लोगों को अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़े।

बता दें कि हाल ही में नेपाल के मधेश क्षेत्र में हुई हिंसक झड़पों में 4 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद कई दिनों तक विरोध प्रदर्शन, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं। हालात को नियंत्रित करने के लिए नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) और नेपाली सेना को मोर्चा संभाला था। नेपाल सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों ने भी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति की निगरानी की थी।

नेपाल की इन घटनाओं के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियां भी पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से निगरानी बढ़ा दी है। सीमावर्ती इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। साथ ही आइडेंटिटी वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को पहले से अधिक प्रभावी बनाया गया है। नई व्यवस्था के तहत अब मोबाइल फोन में आइडेंटिटी कार्ड दिखाकर बॉर्डर क्रॉस करना संभव नहीं होगा। प्रत्येक यात्री को अपना वैलिड आइडेंटिटी कार्ड पेश करना होगा और इसके बाद फेस/बायोमैट्रिक स्क्रीनिंग करानी होगी।

स्क्रीनिंग पूरी होने के बाद ही सीमा पार करने की अनुमति दी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि इस व्यवस्था का उद्देश्य अवैध घुसपैठ, तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।