भ्रष्टाचार पर EOU का शिकंजा

बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई, इंजीनियर पवन कुमार से 6 ठिकानों पर छापा

आर्थिक अपराध इकाई ने सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर पवन कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने उनके पटना, नोएडा व दिल्ली समेत कई ठिकानों पर छापा मारा है।

By : Rani Thakur
बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई, इंजीनियर पवन कुमार से 6 ठिकानों पर छापा

इंजीनियर पवन कुमार से 6 ठिकानों पर EOU का छापा

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने भवन निर्माण विभाग के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर सह निदेशक पवन कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। ईओयू ने बुधवार को उनके छह ठिकानों पर एक साथ छापामारी की। 

आय से करीब चार लाख अधिक संपत्त‍ि 

मिली जानकारी के अनुसार सत्यापन के दौरान पवन कुमार के खिलाफ प्रथम दृष्टया 3 करोड़ 89 लाख 79 हजार रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की जानकारी मिली है। यह रकम उनकी ज्ञात आय से लगभग 103.94 प्रतिशत अधिक बताई गई है। इसी आधार पर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

पटना समेत नोएडा व दिल्‍ली में भी रेड 

आर्थिक अपराध इकाई की अलग-अलग टीमों ने पटना के उत्तरी श्रीकृष्णापुरी स्थित यमुना निवास अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या बी-305, स्थित उनके कार्यालय पर छापा मारा। इसके अलावा भागलपुर के आनंदगढ़ कॉलोनी तिलकामांझी स्थित मकान, नोएडा सेक्टर-75 स्थित फ्लैट, नोएडा के एक अन्य आवासीय ठिकाने तथा नई दिल्ली के द्वारका सेक्टर-10 स्थित फ्लैट पर भी एक साथ तलाशी अभियान चलाया गया। 

तलाशी अभियान पूरा होने पर दी जाएगी जानकारी 

रेड की यह कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक और पुलिस निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में की जा रही है। जांच एजेंसी के अनुसार तलाशी अभियान पूरा होने के बाद बरामदगी और अन्य तथ्यों से संबंधित विस्तृत जानकारी दी जाएगी। 
 
संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।