नीट री-एग्जाम मामला

बिहार में नीट री-एग्जाम मामले में बड़ा कदम, EOU की 12 सदस्यीय SIT गठित

नीट री-एग्जाम मामले में लखीसराय में दर्ज तीन मामलों की जांच के लिए आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने 12 सदस्यीय एसआइटी का गठन किया है। इससे मामले की जांच में और तेजी आएगी। <br/>

By : Rani Thakur
बिहार में नीट री-एग्जाम मामले में बड़ा कदम, EOU की 12 सदस्यीय SIT गठित

बिहार में नीट री-एग्जाम मामले में EOU की SIT गठित

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : नीट री-एग्जाम मामले में लखीसराय में दर्ज तीन मामलों की जांच के लिए आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने 12 सदस्यीय स्पेशल जांच टीम (एसआइटी) का गठन किया है। इस टीम का नेतृत्व डीआईजी रैंक के अधिकारी करेंगे।

जांच टीम में एसपी, डीएसपी और इंस्पेक्टर शामिल 

मिली जानकारी के अनुसार जांच टीम में एक एसपी, पांच डीएसपी और पांच इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। एसआईटी लखीसराय के किऊल और कवैया थाना में दर्ज नीट पुनर्परीक्षा से संबंधित तीनों मामलों को टेकओवर कर उनकी जांच करेगी।

अधिकारियों को मिले जरूरी निर्देश

मामले की जांच शुरू करने से पहले एसआईटी ने लखीसराय में दर्ज एफआईआर और अब तक की कार्रवाई की समीक्षा की। इस दौरान जांच से संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए। ईओयू की टीम मामले की जांच कर यह पता लगाएगी कि पुनर्परीक्षा से जुड़े प्रकरण में किन-किन लोगों की भूमिका रही है और कहीं किसी प्रकार की अनियमितता या साजिश तो नहीं हुई। बता दें कि नीट पुनर्परीक्षा से जुड़े मामलों को लेकर पहले से ही जांच जारी है। अब ईओयू की एसआईटी के गठन के बाद जांच प्रक्रिया में तेजी आने की पूरी उम्मीद है।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।