अर्बन चैलेंज योजना

बदल जाएगी बिहार के इस जिले की तस्वीर, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट समेत कई योजनाओं को मंजूरी

बिहार के बक्सर नगर परिषद की 427 करोड़ रुपये की नौ शहरी विकास योजनाओं को मंजूरी मिल गई है। इनमें जिनमें फ्लोटिंग रेस्तरां और मल्टी-लेवल पार्किंग की भी सुविधा शामिल है। <br/>

By : Rani Thakur
बदल जाएगी बिहार के इस जिले की तस्वीर, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट समेत कई योजनाओं को मंजूरी

AI Generated Image

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बक्सर नगर परिषद ने केंद्र सरकार की अर्बन चैलेंज योजना के तहत शहर के समग्र विकास के लिए 427 करोड़ रुपये की लागत वाली नौ महत्वाकांक्षी योजनाओं का प्रस्ताव तैयार कर विभाग को भेजा था, जिसे विभाग ने मंजूर कर लिया है। इसमें फ्लोटिंग रेस्तरां (रेस्टोरेंट) से लेकर मल्टी लेवल पार्किंग जैसी योजनाएं शामिल हैं। प्रस्ताव में पर्यटन, यातायात, व्यापारिक सुविधाओं और स्मार्ट सिटी जैसी आधारभूत संरचनाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है।

जल्द तैयार होगी डीपीआर 

सभी योजनाओं के लिए संभावित स्थलों का प्रारंभिक चयन कर लिया गया है और जल्द ही विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। गंगा नदी में करीब 22 करोड़ रुपये की लागत से फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, बोटिंग और अन्य पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इससे गंगा तट पर पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की संभावना है।

बनेगा मल्टीपर्पज कमर्शियल कॉम्प्लेक्स

58 करोड़ रुपये की लागत से मल्टीपर्पज कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। इसके अलावा सर्किट हाउस के पास 40 करोड़ रुपये में होटल सह कामर्शियल कॉम्प्लेक्स तथा महात्मा गांधी बाजार में 42 करोड़ रुपये की लागत से बहुमंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और पार्किंग का निर्माण प्रस्तावित है।

आधुनिक होगी यातायात व्यवस्था 

शहर में बढ़ते वाहनों को देखते हुए किला मैदान में 28 करोड़ रुपये से मल्टीलेवल स्मार्ट पार्किंग, रेलवे स्टेशन के समीप 24 करोड़ रुपये से मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब और बाईपास क्षेत्र में 65 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक मल्टीलेवल बस स्टैंड विकसित किया जाएगा। जेपी बस स्टैंड से मठिया मोहल्ला तक मृत सोन नहर के किनारे 28 करोड़ रुपये की लागत से इको पार्क और वेंडिंग जोन बनाया जाएगा, जिससे हरित क्षेत्र बढ़ेगा और छोटे कारोबारियों को व्यवस्थित स्थान मिलेगा।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए बनेगा आईसीसी

शहर की सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन और नागरिक सेवाओं की निगरानी के लिए 120 करोड़ रुपये की लागत से इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया जाएगा। विभागीय स्वीकृति मिलने के बाद इन योजनाओं का क्रियान्वयन शुरू होने पर बक्सर में आधुनिक शहरी सुविधाओं का विस्तार होगा, पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा तथा शहर के समग्र विकास को नई गति प्राप्त होगी।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।