राजनीतिक बयान 

बांकीपुर में भाजपा की हार पर फातमी का बड़ा दावा, बोले- जनता ने बदलाव का दिया संदेश

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार पर राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री मो. अली अशरफ फातमी ने बड़ा बयान दिया है।

By : Rani Thakur
बांकीपुर में भाजपा की हार पर फातमी का बड़ा दावा, बोले- जनता ने बदलाव का दिया संदेश

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री मो. अली अशरफ फातमी

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार पर राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री मो. अली अशरफ फातमी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि तीन में से दो सीटों पर एनडीए की हार युवाओं के आंदोलन और जनता की नाराजगी का परिणाम है।

फातमी ने माना कि राजद अपने विचार और संदेश को प्रभावी ढंग से जनता तक नहीं पहुंचा सकी, जिसका फायदा जन स्वराज पार्टी को मिला। उन्होंने कहा कि वर्ष 1995 से भाजपा का गढ़ रही बांकीपुर सीट पर हार इस बात का संकेत है कि जनता मौजूदा व्यवस्था से संतुष्ट नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि बांकीपुर भाजपा के कई बड़े नेताओं का प्रभाव क्षेत्र है, लेकिन इसके बावजूद कई नेताओं को अपने-अपने बूथों पर हार का सामना करना पड़ा। फातमी के अनुसार यह नतीजा एनडीए सरकार के खिलाफ जनता के बढ़ते असंतोष और केंद्रीय नेतृत्व के घटते प्रभाव को दर्शाता है।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।