ऑनलाइन गेमिंग 

बैंक ट्रांजैक्शन के डर से जमुई में छात्र ने दी जान! पिता के बैंक जाते ही बच्चे ने किया सुसाइड

लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के केनुहट इलाके में शुक्रवार को नौवीं कक्षा के एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।<br/>

By : Rani Thakur
बैंक ट्रांजैक्शन के डर से जमुई में छात्र ने दी जान! पिता के बैंक जाते ही बच्चे ने किया सुसाइड

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
धीरज कुमार सिंह/जमुई:
लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के केनुहट इलाके में शुक्रवार को नौवीं कक्षा के एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृत छात्र की पहचान जीवन कुमार (15), पिता लाल कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम किया।

परिजनों के अनुसार, जीवन अपने पिता के मोबाइल फोन पर गेम खेलता था। पिछले कुछ दिनों से मोबाइल से जुड़े बैंक खाते से लगातार पैसे कटने की जानकारी सामने आ रही थी। परिजनों को आशंका थी कि गेम खेलने के दौरान किसी तरह का ट्रांजैक्शन हो रहा है। इसी को लेकर जीवन के पिता बैंक खाते में हुए लेनदेन की जानकारी लेने के लिए शुक्रवार को बैंक गए थे।

मृतक के चाचा बबन कुमार सिंह ने बताया कि पिता के बैंक जाने के बाद घर में जीवन की मौत की जानकारी मिली। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है कि उन्हें आशंका है कि बैंक ट्रांजैक्शन की जानकारी सामने आने को लेकर छात्र डर या तनाव में रहा होगा। चाचा ने बताया कि जीवन को फंदे से झूलते हुए सबसे पहले उसके छोटे भाई ने देखा जिसकी जानकारी उन्होंने अपने पिता को दिया। हालांकि, उसकी मौत के वास्तविक कारणों का पता पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

स्थानीय लोगों ने बताया कि जीवन पढ़ाई में काफी होनहार था। वह पढ़ने-लिखने में तेज था और सामान्य तौर पर परिवार के साथ रहता था। अचानक उसकी मौत की खबर से गांव के लोग भी स्तब्ध हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आखिर ऐसी क्या परिस्थिति बनी, यह जांच का विषय है।

घटना की सूचना मिलने के बाद लक्ष्मीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या से जुड़ा प्रतीत होता है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर गंभीरता से जांच कर रही है।

पुलिस अब मोबाइल फोन और बैंक खाते से हुए संदिग्ध लेनदेन समेत घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर सकती है, ताकि छात्र की मौत के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।