भागलपुर GST ऑफिस के कंप्यूटर रूम में भीषण आग, सभी कंप्यूटर और दस्तावेज जलकर राख

By : Admin
भागलपुर GST ऑफिस के कंप्यूटर रूम में भीषण आग, सभी कंप्यूटर और दस्तावेज जलकर राख

शंभू भगत/न्यूज़11 भारत
भागलपुर/डेस्क:
भागलपुर के वाणिज्य कर विभाग, माल एवं सेवाकर कार्यालय के कंप्यूटर रूम में अचानक आग लग गई. आग लगने के बाद देखते ही देखते कंप्यूटर रूम में रखे सभी कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और कई महत्वपूर्ण कागजात जलकर राख हो गए. आग लगने की सूचना मिलते ही विभागीय कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई जिसके तुरंत बाद अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी गई. मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी नागेंद्र उपाध्याय ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है. हालांकि घटना की पूरी तहकीकात जारी है. फिलहाल विभाग द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और घटना से जुड़े सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़े: भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती आज, जानें वे कैसे बने आदिवासी अस्मिता का सबसे बड़ा प्रतीक

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई