मर्डर से दहशत

बिहार में बाइक सवार युवक पर फायरिंग, सिर को भेदती हुई निकली गोली

बिहार के मुजफ्फरपुर में बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली युवक के सिर में आर-पार हो गई। <br/>

By : Rani Thakur
बिहार में बाइक सवार युवक पर फायरिंग, सिर को भेदती हुई निकली गोली

मुजफ्फरपुर में गोली लगने से युवक की मौत

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
चंद्र प्रकाश / मुजफ्फरपुर :
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ पैगंबरपुर ढाब इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बाइक पर युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। मृतक के सिर में गोली आर-पार हो जाने का गहरा जख्म देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। प्रथम दृष्टया मामला गोली मारकर हत्या का प्रतीत हो रहा है।

बाइक पर मिला शव

स्थानीय लोगों ने बताया कि कोल्हुआ पैगंबरपुर ढाबा के समीप एक युवक पल्सर बाइक पर संदिग्ध अवस्था में बैठा दिखाई दिया। जब लोग उसके पास पहुंचे तो देखा कि उसके सिर से खून बह रहा था और उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही आसपास के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए और पुलिस को इसकी जानकारी दी।

जांच में जुटी एफएसएल टीम

घटना की सूचना पर अहियापुर थाना पुलिस, एसडीपीओ टाउन-2 विनीता सिन्हा और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य और नमूने एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।

मोतीपुर का है मृतक

पुलिस जांच में मृतक की पहचान राकेश कुमार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मोतीपुर थाना क्षेत्र के जमालाबाद चक्की भरकुरबा गांव का रहने वाला था।  राकेश वर्तमान में अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांधी नगर में किराए के मकान में रहता था और होर्डिंग (फ्लेक्स-बैनर) लगाने का काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। शव देखकर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे इलाके में घटना को लेकर दहशत और आक्रोश का माहौल है।

डीएसपी का बयान 

डीएसपी विनीता सिन्हा ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक का शव बाइक पर मिला है। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाकर वैज्ञानिक तरीके से जांच कराई गई है। प्रथम दृष्टया मामला गोली मारकर हत्या का प्रतीत होता है। मृतक मोतीपुर का रहने वाला था और कोल्हुआ में किराए के मकान में रहता था।  उन्होंने बताया कि परिजनों के अनुसार मृतक का पूर्व में किसी व्यक्ति से विवाद हुआ था और मंगलवार को भी उसी मामले को लेकर कुछ गतिविधियां हुई थीं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया है।
 

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।