बेगूसराय में सड़क हादसा

बिहार में रफ्तार का तांडव, दो स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर में चार की मौत, दर्जनभर घायल

जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर चार परिवारों पर भारी पड़ गया। रिफाइनरी थाना क्षेत्र के अंग्रेजी ढाला स्थित एनएच-31 पर दो स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।<br/>

By : Rani Thakur
बिहार में रफ्तार का तांडव, दो स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर में चार की मौत, दर्जनभर घायल

दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
संजय कुमार / बेगूसराय :
जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर चार परिवारों पर भारी पड़ गया। रविवार की देर रात रिफाइनरी थाना क्षेत्र के अंग्रेजी ढाला स्थित एनएच-31 पर दो स्कॉर्पियो की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में पहले तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरी स्कॉर्पियो के चालक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। वहीं एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनमें कई की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

मरने वालों के नाम

मृतकों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया वार्ड-37 निवासी स्वर्गीय ललन पासवान के पुत्र ऋषभ कुमार (26), बैजू शर्मा के पुत्र सन्नी कुमार (26), वार्ड-36 निवासी राजन साह उर्फ़ चिक्कू के पुत्र हिमांशु कुमार (22) तथा बखरी थाना क्षेत्र के राटन गांव निवासी स्कॉर्पियो चालक राजा कुमार के रूप में हुई है। राजा कुमार बारात लेकर विनोदपुर जा रहे थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

गंगा स्नान और जन्मदिन की योजना

जानकारी के अनुसार पोखरिया से छह युवक एक स्कॉर्पियो पर सवार होकर सिमरिया गंगा घाट स्नान के लिए निकले थे। परिजनों ने बताया कि दोस्तों ने रात में जन्मदिन का जश्न मनाया था और इसके बाद सभी गंगा स्नान के लिए रवाना हुए थे। परिवार वालों को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो चला रहे सन्नी कुमार बिहार उत्पाद (एक्साइज) विभाग में चालक के रूप में कार्यरत थे। अंग्रेजी ढाला के समीप सामने से आ रही दूसरी स्कॉर्पियो से उनकी गाड़ी की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

बारात की खुशियां भी मातम में बदली

दूसरी स्कॉर्पियो बखरी थाना क्षेत्र के राटन गांव से बारात लेकर विनोदपुर जा रही थी। स्कॉर्पियो चला रहे राजा कुमार भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। राजा कुमार की मौत की खबर मिलते ही राटन गांव में मातम छा गया और जिस घर में शादी की खुशियां थीं, वहां भी सन्नाटा पसर गया। इस स्कॉर्पियो में सवार विकास कुमार, प्रियांशु कुमार, लक्ष्मण कुमार, प्रिंस कुमार और ज्योतिष कुमार समेत आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी स्कॉर्पियो में सवार रूपेश कुमार, करण कुमार और रवि कुमार सहित कई अन्य युवक भी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। सभी घायलों का विभिन्न निजी अस्पतालों में इलाज जारी है।

चीख-पुकार के बीच चला राहत कार्य

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दौड़ पड़े। दोनों स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थीं और कई लोग वाहन में फंस गए थे। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस कर रही हादसे की जांच

घटना की सूचना मिलते ही रिफाइनरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त दोनों स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर को दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

चार परिवारों के बुझ गए चिराग

इस दर्दनाक हादसे ने चार परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। एक ओर गंगा स्नान और जन्मदिन की योजना मातम में बदल गई, तो दूसरी ओर बारात लेकर जा रहे चालक की मौत से शादी की खुशियां भी गम में तब्दील हो गईं। मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है, जबकि कई घायल अब भी जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। बेगूसराय में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे एक बार फिर रफ्तार के खतरनाक सच को उजागर कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और सभी घायलों का इलाज जारी है।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।