दुखद

कुएं में जहरीली गैस से पिता-पुत्र समेत चार की मौत, बचाने उतरे फायरकर्मी भी बेहोश

डोभी प्रखंड की नावाडीह पंचायत के गढ़ करमौनी गांव में शुक्रवार को कुएं के अंदर मोटर पंप लगाने के दौरान जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी से पिता-पुत्र समेत चार लोगों की मौत हो गई।

By : Rani Thakur
कुएं में जहरीली गैस से पिता-पुत्र समेत चार की मौत, बचाने उतरे फायरकर्मी भी बेहोश

न्यूज 11 भारत/ बिहार डेस्क
राहुल कुमार/शेरघाटी :
डोभी प्रखंड की नावाडीह पंचायत के गढ़ करमौनी गांव में शुक्रवार को कुएं के अंदर मोटर पंप लगाने के दौरान जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी से पिता-पुत्र समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। कुएं में फंसे लोगों को बचाने के प्रयास में दमकल विभाग का एक कर्मी भी बेहोश हो गया, जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही डोभी थाना की पुलिस, बाराचट्टी के एडीपीओ, अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार, गढ़ करमौनी गांव निवासी चमारी मांझी कुएं में मोटर पंप लगाने के लिए नीचे उतरे थे। काफी देर तक उनके बाहर नहीं आने पर परिजनों को चिंता हुई। आशंका है कि कुएं के अंदर ऑक्सीजन की कमी और जहरीली गैस के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पिता के काफी देर तक बाहर नहीं आने पर उनका पुत्र दिलचंद मांझी भी उन्हें देखने और बचाने के लिए कुएं में उतर गया। लेकिन अंदर जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी के कारण वह भी बेहोश होकर कुएं में गिर गया और उसकी मौत हो गई। इसके बाद दोनों को बचाने के लिए मजदूर विकास चौधरी और विजय चौधरी भी कुएं के अंदर चले गए। बताया जा रहा है कि जहरीली गैस के प्रभाव में आने से इन दोनों की भी मौत हो गई।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर से शवों को बाहर निकालने का प्रयास किया। इस दौरान विजय चौधरी और दिलचंद मांझी के शव को कुएं से बाहर निकाल लिया गया, जबकि दो अन्य शव अभी कुएं के अंदर फंसे हुए हैं। उन्हें बाहर निकालने के लिए प्रशासन और आपदा राहत टीम को सूचना दी गई है।

शवों को निकालने के प्रयास के दौरान अग्निशमन विभाग के अधिकारी अजीत भी कुएं में उतरकर बचाव कार्य करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान जहरीली गैस के प्रभाव में आने से वह बेहोश हो गए। आनन-फानन में उन्हें कुएं से बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। उनकी स्थिति की जानकारी चिकित्सकों की निगरानी के बाद स्पष्ट हो सकेगी।

घटना के बाद प्रशासन ने कुएं के अंदर जहरीली गैस होने की आशंका को देखते हुए बचाव कार्य में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। आपदा प्रबंधन की टीम को भी सूचना दी गई है। कुएं के अंदर फंसे दोनों शवों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव दल के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।

मृतकों की पहचान डोभी थाना क्षेत्र की नावाडीह पंचायत के गढ़ करमौनी गांव निवासी चमारी मांझी, दिलचंद मांझी, विकास चौधरी और विजय चौधरी के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

एक ही गांव में पिता-पुत्र समेत चार लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से कुएं में फंसे दोनों शवों को जल्द सुरक्षित बाहर निकालने और घटना की पूरी जांच कराने की मांग की है।
 

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।