सड़क हादसे में गया के युवक की छत्तीसगढ़ में मौत

गया के युवक की छत्तीसगढ़ में मौत, सड़क हादसे के बाद गांव पहुंचा पार्थिव शरीर

आमस प्रखंड के अकौना गांव निवासी एक युवक की छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

By : Rani Thakur
गया के युवक की छत्तीसगढ़ में मौत, सड़क हादसे के बाद गांव पहुंचा पार्थिव शरीर

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
राहुल कुमार / शेरघाटी :
आमस प्रखंड के अकौना गांव निवासी एक युवक की छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं और बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचने लगे। मृतक की पहचान अकौना गांव निवासी कृष्णा पासवान के पुत्र अनुज पासवान (30) के रूप में की गई है। बताया जाता है कि अनुज पासवान छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ट्रेलर चालक के रूप में कार्यरत थे। 

चार दिन पहले हुई थी मौत

परिजनों के अनुसार लगभग चार दिन पहले रायपुर क्षेत्र में ट्रेलर चलाने के दौरान सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। स्वजन लगातार पार्थिव शरीर के गांव पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। उनका शव गांव पहुंचा तो पूरा इलाका शोक में डूब गया।

पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग

इधर, परिजनों एवं ग्रामीणों ने छत्तीसगढ़ प्रशासन से दुर्घटना पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही बिहार सरकार और जिला प्रशासन से भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की अपील की है। ग्रामीणों का कहना है कि परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य दुनिया से चला गया है, ऐसे में बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। उन्होंने सरकार से मानवीय आधार पर सहायता प्रदान करने की मांग की है। अनुज पासवान के अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच पूरे अकौना गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का तांता उनके घर पर लगा रहा और सभी ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने का प्रयास किया।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।