गोपालगंज: माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

By : News11 Bharat
गोपालगंज: माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

नमो नारायण/न्यूज11  भारत

पटना/डेस्क: गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र में आशीर्वाद माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कर्मचारी अमन कुमार ने अपने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही मीरगंज थानाध्यक्ष दुर्गानंद मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे कमरे की बारीकी से जांच कराई. FSL टीम को तुरंत बुलाकर घटनास्थल पर वैज्ञानिक तरीके से सैंपल कलेक्ट किए गए. इसके बाद शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल, गोपालगंज पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना को गंभीरता से लेते हुए हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता स्वयं मौके पर पहुंचे और FSL टीम के साथ पूरे मामले का निरीक्षण किया.

एसडीपीओ ने बताया कि शुरुआती जांच में मोबाइल में मिले व्हाट्सएप चैट और मैसेज के आधार पर यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस अभी सभी संभावित बिंदुओं पर गहराई से अनुसंधान कर रही है. मृतक की पहचान अनिल कुमार, पिता मुन्नीलाल शाह, निवासी फतवा नवादा, मोतिहारी के रूप में की गई है.

पुलिस के अनुसार, आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डिजिटल सबूतों की जांच के बाद क्लियर होगा. हथवा एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि मामले में किसी भी तरह की लापरवाही या संदेह को ध्यान में रखते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: चंदनकियारी में सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर सड़कों पर दौड़ रहे मालवाहक दुर्घटना को दे रहे आमंत्रण

संबंधित सामग्री

रोजगार की मांग को लेकर विस्थापित 5 अक्टूबर को करेंगे डीवीसी कोनार डैम कार्यालय समक्ष धरना प्रदर्शन

रोजगार की मांग को लेकर विस्थापित 5 अक्टूबर को करेंगे डीवीसी कोनार डैम कार्यालय समक्ष धरना प्रदर्शन

बैठक में विस्थापितों की समस्याओं, अधिकारों, रोजगार एवं पुनर्वास सहित अन्य मांगों पर चर्चा

गौ तस्करी और पिकअप वैन को आग के हवाले करने के मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार

गौ तस्करी और पिकअप वैन को आग के हवाले करने के मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 3 गौ तस्कर और 6 गौ रक्षा के नाम पर हंगामा करने वाले

आयुर्वेद में झारखंड को देश का हब बनाऊंगा, जल्द खुलेगा ₹900 करोड़ की लागत से आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज - डॉ. इरफान अंसारी

आयुर्वेद में झारखंड को देश का हब बनाऊंगा, जल्द खुलेगा ₹900 करोड़ की लागत से आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज - डॉ. इरफान अंसारी

“केरल से भी बेहतर आयुर्वेदिक स्वास्थ्य व्यवस्था झारखंड में तैयार करेंगे, राज्य में आयुष की असीम संभावनाएं”

रांची पुलिस का ‘सुपर संडे’ एक्शन...अपराधियों पर कसा पुलिस का शिकंजा, महिला और नाबालिग समेत 18 गिरफ्तार!

रांची पुलिस का ‘सुपर संडे’ एक्शन...अपराधियों पर कसा पुलिस का शिकंजा, महिला और नाबालिग समेत 18 गिरफ्तार!

पंडरा, सुखदेव नगर, अरगोड़ा, जगन्नाथपुर और लोअर बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई...अलग-अलग आपराधिक घटनाओं में शामिल आरोपियों पर शिकंजा

आदित्यपुर के आजाद मैदान में फुटबॉल का महाकुंभ, 32 टीमों के बीच खिताब की जंग

आदित्यपुर के आजाद मैदान में फुटबॉल का महाकुंभ, 32 टीमों के बीच खिताब की जंग

आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया