न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: बिहार की राजनीति में जहां एक तरफ उथल-पुथल देखने को मिल रहा है. वहीं दूसरी तरफ अब बिहार के राज्यपाल भी बदल गए हैं. बता दें, केवल बिहार में नहीं बल्कि देश के कई राज्यों के राज्यपाल बदले गए हैं. सैयद अता हसनैन को बिहार के नए राज्यपाल के तौर पर नियुक्त किया गया है. इससे पहले बिहार के राज्यपाल राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान थे.
राष्ट्रपति भवन से जारी अधिसूचना के अनुसार दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, लद्दाख और तमिलनाडु में नए चेहरे नियुक्त किए गए हैं या अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. दिल्ली में पूर्व राजदूत तरनजीत सिंह संधू को नया उपराज्यपाल (LG) बनाया गया है. बिहार के नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन होंगे, जो सेना में अपनी सेवाओं के लिए जाने जाते हैं.
राज्य का नाम पुराने राज्यपाल नए राज्यपाल
- दिल्ली वीके सक्सेना तरनजीत सिंह संधू
- बिहार आरिफ मोहम्मद खान सैयद अता हसनैन
- पश्चिम बंगाल सी.वी. आनंद बोस आर.एन. रवि
- महाराष्ट्र सीपी राधाकृष्णन जिष्णु देव वर्मा
- तेलंगाना जिष्णु देव वर्मा शिव प्रताप शुक्ला
- हिमाचल प्रदेश शिव प्रताप शुक्ला कविंदर गुप्ता
- नगालैंड अजय कुमार नंद किशोर यादव
- लद्दाख कविंदर गुप्ता विनय कुमार सक्सेना
- तमिलनाडु आर.एन. रवि राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर (अतिरिक्त प्रभार)
यह भी पढ़ें: पटना स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बनाया गया होल्डिंग एरिया, GRP और RPF की नजर चप्पे-चप्पे पर