प्रेम विवाह का खौफनाक अंत

दरभंगा में ऑनर किलिंग: लव मैरिज के बदले मौत, युवक की तलवार से काटकर हत्या

दरभंगा में दूसरे धर्म की लड़की के साथ लव मैरिज करने पर नाराज लड़की के चाचा ने युवक की तलवार से काटकर हत्या कर दी। फिर आरोपी ने खुद को भी गोली मारी।

By : Rani Thakur
दरभंगा में ऑनर किलिंग: लव मैरिज के बदले मौत, युवक की तलवार से काटकर हत्या

Ai Generated Image

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार के दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझौल गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक की तलवार से काटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान दिलीप सहनी के पुत्र सुनील सहनी के रूप में की गई है। हत्या का आरोप बिहार पुलिस के एक दारोगा पर लगा है, जो वर्तमान में पटना में तैनात बताए जा रहे हैं। खबर है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दारोगा ने खुद को भी गोली मार ली, जिसके बाद उसे गंभीर स्थिति में दरभंगा के अल्लपट्टी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फोन कर बुलाया और कर दिया हमला

मिली जानकारी के अनुसार, तीन साल पहले सुनील ने गांव के ही मो. बिहारी की पुत्री सानिया से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से सुनील अपनी पत्नी और परिवार के साथ अहमदाबाद रहने लगा था।

युवक दो दिन पहले ही आया था गांव

दो दिन पहले सुनील अपनी पत्नी को लेकर गांव आया था और पत्नी वहां से अपने मायके चली गई थी। शुक्रवार तड़के करीब चार बजे सानिया के चाचा (आरोपी दारोगा) ने सुनील को फोन किया और ताजिया की तैयारी देखने के बहाने मंदिर के पास बुलाया। सुनील जैसे ही मंदिर के पास पहुंचा वैसे ही सानिया के चाचा ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर पहले उसके साथ मारपीट की और फिर तलवार से उसके सिर व शरीर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिली है कि आरोपी मो. मोबिन और मृतक सुनील कभी गहरे दोस्त हुआ करते थे, लेकिन इस प्रेम विवाह के बाद से मोबिन बेहद नाराज चल रहा था।  

हत्या के बाद खुद को मारी गोली

सुनील की मौत के बाद आरोपी दारोगा मो. मोबिन ने अपनी कमर से पिस्टल निकाली और खुद को गोली मार ली। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ओझौल गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।