शराब जब्त

लग्जरी गाड़ी के इंडिकेटर को बनाया मैखाना, शराब तस्करी का जुगाड़ देख दंग रह गई पुलिस

बिहार के नवादा में उत्पाद विभाग ने एक लग्जरी गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त की है। यह शराब वाहन के इंडिकेटर में बने गुप्त तहखाने में छुपाई गई थी।

By : Rani Thakur
लग्जरी गाड़ी के इंडिकेटर को बनाया मैखाना, शराब तस्करी का जुगाड़ देख दंग रह गई पुलिस

शराब के साथ युवक गिरफ्तार

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार के नवादा में उत्पाद विभाग ने एक लग्जरी गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त की है। यह शराब वाहन के इंडिकेटर में बने गुप्त तहखाने में छुपाई गई थी। जब्त की गई शराब ऑफिसर चॉइस ओरिजिनल व्हिस्की' ब्रांड की थी, जिसमें 180 मिलीलीटर के 676 टेट्रा पैक शामिल थे। इसकी कुल मात्रा 121.680 लीटर है।

झारखंड निवासी युवक गिरफ्तार 

शराब परिवहन में इस्तेमाल की गई गाड़ी सफेद रंग की महिंद्रा मराज़ो थी। इस मामले में बोकारो, झारखंड निवासी संजय कुमार साव को गिरफ्तार किया गया है। संजय कुमार साव अवैध शराब के व्यापार और परिवहन में शामिल बताया गया है।

पूछताछ जारी 

यह कार्रवाई रजौली स्थित समेकित जाँच चौकी पर वाहन चेकिंग के दौरान की गई। उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने गुप्त तहखाने का पता लगाकर शराब और आरोपी को पकड़ा। गिरफ्तार अभियुक्त से आगे की पूछताछ जारी है। 10 लाख की गाड़ी से शराब की कारोबारी की जा रही थी।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।