न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
अफरोज आलम/समस्तीपुर: इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर के विभूतिपुर से आ रही है जहां उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मध्यान भोजन के बाद चापाकल पर पानी पीने गए बच्चों के ऊपर अचानक एक विशाल पुराना पेड़ गिर गया।
हादसे में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को इलाज के लिए बेगूसराय रेफर किया गया है। घटना राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिदुलिया की बताई गई है।
घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा तफरी मच गई। घटना के बाद सैंकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग विद्यालय परिसर में जमा हो गए।