शादी से पहले दूल्हे की उठी अर्थी

बिहार में दुल्हन करती रही इंतजार, अस्पताल में दूल्हे ने तोड़ा दम; बिना ब्याहे लौटी बारात

पश्चिम चंपारण के सरिसवा बाजार स्थित भरवलिया गांव से रामगढ़वा शादी के लिए गई बारात उस समय मातम में बदल गई, जब जयमाला से पहले ही दूल्हे की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।

By : Rani Thakur
बिहार में दुल्हन करती रही इंतजार, अस्पताल में दूल्हे ने तोड़ा दम; बिना ब्याहे लौटी बारात

AI Generated Image

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
सागर शुक्ला / पश्चिम चंपारण :
पश्चिम चंपारण के सरिसवा बाजार स्थित भरवलिया गांव से रामगढ़वा शादी के लिए गई बारात उस समय मातम में बदल गई, जब जयमाला से पहले ही दूल्हे की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार, भरवलिया वार्ड-06 निवासी 25 वर्षीय शक्तिनाथ शर्मा की शादी रामगढ़वा निवासी संतोष शर्मा की पुत्री रघुनी कुमारी से गुरुवार रात राम-जानकी मंदिर में होनी थी।

जयमाला से पहले दूल्हे को पेट दर्द

बताया जाता है कि जयमाला से पूर्व दूल्हे को अचानक पेट में तेज दर्द उठा और उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे रक्सौल स्थित एसआरपी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दूल्हे की मौत की खबर मिलते ही शादी समारोह की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं और बारात बिना विवाह के वापस लौट आई।

गांव में कोहराम 

शुक्रवार सुबह जैसे ही दूल्हे का शव पैतृक गांव भरवलिया पहुंचा, पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि बड़ी संख्या में ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए जुट गए। इस घटना के कारण सभी मांगलिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए।

अंधविश्वास से जोड़ते हुए चर्चा

इधर, कुछ लोग इस घटना को अंधविश्वास से जोड़ते हुए तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं और ओझा-गुनी का सहारा लेने की बात कह रहे हैं। वहीं, अस्पताल के चिकित्सकों ने दूल्हे को मृत घोषित करते हुए मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कर दिया है।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।