हॉस्टल में छात्र पर चाकू से 20 वार

बिहार के हॉस्टल में खौफनाक वारदात, 8 वर्षिय छात्र को 20 चाकू मारे

बांका जिले के कटोरिया थाना इलाके के राधानगर के माउंट केरला पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। वहां रहकर पढ़ाई कर रहा छात्र आनंद कुमार (8) गंभीर अवस्था में बाथरूम में मिला।

By : Rani Thakur
बिहार के हॉस्टल में खौफनाक वारदात, 8 वर्षिय छात्र को 20 चाकू मारे

जख्मी छात्र

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
शंभू भगत / भागलपुर :
बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र स्थित राधानगर के माउंट केरला पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा छात्र आनंद कुमार (8) गंभीर अवस्था में बाथरूम में मिला। घायल छात्र की पहचान जयश्री फुलवरिया निवासी कुमुद प्रसाद यादव के पुत्र आनंद कुमार के रूप में हुई है।

हॉस्टल में रहकर पढ़ता था छात्र

परिजनों के अनुसार आनंद हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था। घटना देर रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। स्कूल प्रबंधन द्वारा छात्र के पिता को फोन कर जानकारी दी गई कि हॉस्टल के कुछ बच्चों द्वारा आनंद पर चाकू से हमला किया गया है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि घायल बच्चे को सुबह करीब 5 बजे हॉस्टल के बाथरूम में देखा गया स्कूल कर्मियों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

ऑक्सीजन सपोर्ट पर है बच्चा 

फिलहाल बच्चा ऑक्सीजन सपोर्ट पर है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना को लेकर परिजन बेहद आक्रोशित हैं। बच्चे के पिता कुमुद प्रसाद यादव ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे को पढ़ाई के लिए हॉस्टल भेजा था, लेकिन वहां आखिर क्या हुआ इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के कारण क्षेत्र में चिंता और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।