भगदड़

सिंहेश्वरनाथ मंदिर में आस्था के सैलाब के बीच बड़ा हादसा, भीड़ बेकाबू होने से मची अफरा-तफरी

सावन की अंतिम सोमवारी पर मधेपुरा के प्रसिद्ध सिंहेश्वरनाथ मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ा, लेकिन इसी भारी भीड़ के बीच अचानक भगदड़ मचने से अफरा-तफरी फैल गई। 

By : Rani Thakur
सिंहेश्वरनाथ मंदिर में आस्था के सैलाब के बीच बड़ा हादसा, भीड़ बेकाबू होने से मची अफरा-तफरी

न्यूज 11 भारत, बिहार डेस्क

अश्मित सिन्हा/ पटना: सावन की अंतिम सोमवारी पर मधेपुरा के प्रसिद्ध सिंहेश्वरनाथ मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ा, लेकिन इसी भारी भीड़ के बीच अचानक भगदड़ मचने से अफरा-तफरी फैल गई। देखते ही देखते श्रद्धालुओं की भीड़ में धक्का-मुक्की शुरू हो गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। जानकारी के अनुसार घटना में कई श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना है।

दरअसल, सावन की अंतिम सोमवारी होने की वजह से सुबह से ही सिंहेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी थी। बाबा का जलाभिषेक करने और पूजा-अर्चना के लिए दूर-दूर से लोग मंदिर पहुंचे थे। भीड़ लगातार बढ़ती जा रही थी। इसी दौरान अचानक ऐसी स्थिति बनी कि श्रद्धालुओं के बीच भगदड़ मच गई।

भगदड़ की सूचना मिलते ही मंदिर परिसर में तैनात पुलिसकर्मी और प्रशासनिक अधिकारी हरकत में आए। सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश शुरू की। श्रद्धालुओं को एक-दूसरे से दूरी बनाकर आगे बढ़ने की अपील की गई और स्थिति को संभालते हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

घटना के बाद घायल श्रद्धालुओं को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजे जाने की सूचना है। वहीं, प्रशासन ने मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है। अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के साथ भीड़ की आवाजाही पर भी नजर रखी जा रही है।

फिलहाल प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। मंदिर में श्रद्धालुओं का जलार्पण और पूजा-अर्चना जारी है। हालांकि भगदड़ की घटना ने मंदिर में भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि वे किसी तरह की जल्दबाजी या धक्का-मुक्की न करें और सुरक्षा व्यवस्था में तैनात कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।

सावन की अंतिम सोमवारी पर बाबा सिंहेश्वरनाथ के दरबार में उमड़ी इस विशाल भीड़ के बीच हुए हादसे के बाद अब प्रशासन की प्राथमिकता श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, ताकि आस्था के इस पर्व के दौरान किसी और अप्रिय घटना की नौबत न आए।

वहीं मधेपुरा एसपी संदीप सिंह ने फोन पर एनडीटीवी को बताया कि ऐसी जानकारी हमको नहीं मिला है सोशल मीडिया के थ्रू जानकारी मिली है। इसी को लेकर हम और डीएम साहब प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं अभी ऐसा कुछ नहीं है स्थिति समान है। 

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।