न्यूज 11 भारत, बिहार डेस्क
पूजा शर्मा/पटना: IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार को बड़ा झटका लगा है। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव, बेटे तेजस्वी यादव और पत्नी राबड़ी देवी सहित 9 आरोपियों के खिलाफ गुरुवार (10 सितंबर, 2026) को राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय किए हैं।
इस मामले में सरला गुप्ता, लारा प्रोजेक्ट्स और सुजाता होटल्स समेत अन्य आरोपी भी शामिल हैं। कोर्ट ने IRCTC होटल टेंडर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोप तय किए। राउज एवेन्यू कोर्ट ने मामले को आगे की सुनवाई के लिए 3 अक्टूबर को लिस्ट किया।
वहीं कोर्ट ने इस मामले में 7 आरोपियों को आरोप मुक्त कर दिया। कोर्ट ने माना ऐसा नहीं लगता है कि लालू यादव के खिलाफ जांच राजनीति से प्रभावित थी। कोर्ट ने कहा लारा प्रोजेक्ट को जिस तरफ फायदा पहुंचा वह लालू यादव की भूमिका पर संदेह पैदा करता है।