शिकायत 

बांकीपुर उपचुनाव के दौरान मारपीट का आरोप, थाने पहुंची जन सुराज की नेता खुशबू पाठक 

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की वोटिंग दौरान जनसुराज और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच विवाद का मामला सामने आया है।

By : Rani Thakur
बांकीपुर उपचुनाव के दौरान मारपीट का आरोप, थाने पहुंची जन सुराज की नेता खुशबू पाठक 

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
रोहित / पटना :  
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की वोटिंग दौरान जनसुराज और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच विवाद का मामला सामने आया है। जनसुराज संघर्ष वाहिनी की उपाध्यक्ष खुशबू पाठक ने बीजेपी नेताओं पर मारपीट, गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

इसे लेकर खुशबू पाठक ने पटना के एसके पुरी थाने में आवेदन देकर भाजपा के राजीव नगर मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार और उनके साथ मौजूद करीब 30 कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।

आवेदन में दुपट्टा खींचकर छेड़खानी, अभद्रता करने, मारपीट, बलवा (दंगा), जान से मारने की धमकी देने और राजनीतिक संरक्षण का भय दिखाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

इस घटना के खिलाफ शुक्रवार को महिला नेत्री के साथ जनसुराज कार्यकर्ताओं ने एएन कॉलेज के मेन गेट पर बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

AN कॉलेज के मेन गेट के पास हुई घटना

पुलिस को दी शिकायत में खुशबू पाठक ने बताया कि 30 जुलाई 2026 को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान शाम करीब 5 बजे मैं एएन कॉलेज के मुख्य द्वार के पास मौजूद थी। इसी दौरान भाजपा के राजीव नगर मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार अपने लगभग 30 समर्थकों के साथ वहां पहुंचे।

सभी लोगों ने मुझे चारों ओर से घेर लिया और बिना किसी कारण गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। मुझे धक्का दिया गया, पकड़कर खींचा गया और थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की गई। बचाव करने की कोशिश करने पर सभी लगातार धक्का-मुक्की करने लगे।

मारपीट के दौरान मेरा दुपट्टा जबरन खींच लिया गया, जिससे मुझे सार्वजनिक रूप से अपमानित और लज्जित होना पड़ा। एक महिला होने के नाते इस घटना से मेरी गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंची है।

घटना के दौरान जान से मार देंगे कहकर धमकाया। लगभग 30 की संख्या में आए लोगों ने मुझे घेर लिया। अगर मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव नहीं किया होता तो मेरे साथ कोई गंभीर या जानलेवा घटना हो सकती थी। खुशबू पाठक ने पुलिस को शिकायत देते हुए FIR दर्ज करने की मांग की है।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।