भरत तिवारी एनकाउंटर

भरत तिवारी एनकाउंटर पर जीतनराम माझी का बड़ा बयान, कहा- हमपर कोई रिवॉल्वर लहराए तो हम...

बिहार के बहुचर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में केंद्रीय मंत्री जीतन राम माझी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक बार फिर एनकाउंटर का समर्थन किया है।<br/>

By : Rani Thakur
भरत तिवारी एनकाउंटर पर जीतनराम माझी का बड़ा बयान, कहा- हमपर कोई रिवॉल्वर लहराए तो हम...

भरत तिवारी एनकाउंटर पर जीतनराम माझी ने दिया बयान

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर के बहुचर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर के मामले में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक बार फिर कहा है कि पुलिस ने जो किया वो गलत नहीं किया। उन्होंने कहा है कि अगर हम पर कोई बंदूक ताने तो हम उसे कैसे छोड़ दें। 

पहले भी किया है एनकाउंटर का समर्थन  

जीतन राम मांझी पहले भी इस एनकाउंटर के समर्थन में बोल चुके हैं। अब पटना में पत्रकारों से बातचीत में एक बार फिर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि ‘मैं कहता हूं कि अगर कोई हमपर रिवॉल्वर लहराए तो हम उसको कैसे छोड़ दें। इसका नतीजा हुआ है कि बहुत सारे एसआई समेत कई पुलिसकर्मी मारे जा चुके हैं। पुलिस मारा जाए तो बहुत अच्छा और अगर कोई आदमी मारा जाए या उनको जख्मी किया जाए तो बहुत खराब।'

मंत्री ने कहा- पुलिस ने नहीं की कोई बर्बरता 

जीतन राम मांझी ने आगे कहा, 'मैं समझता हूं कि दुनिया भर के लोग कह रहे हैं, कहते रहें। मेरे मुताबिक, पुलिस ने वहां कोई बर्बरता नहीं की है। सबसे बड़ी बात यह है कि बिहार के सिएम सम्राट चौधरी ने न्यायिक आयोग गठित कर दिया है और अब इसके बाद किसी के कुछ कहने का क्या औचित्य है। मैं समझता हूं कि आपको भी यह प्रश्न नहीं करना चाहिए।’
 
संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।