जॉब फेयर

युवाओं के लिए सुनहरा मौका, बिहार के इस शहर में आज से लगेगा रोजगार मेला 

पटना में सबसे बड़ा रोजगार मेला लग रहा है। खास बात यह भी है कि बिना पंजीकरण के आयोजन में बेरोजगारों को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। 

By : Rani Thakur
युवाओं के लिए सुनहरा मौका, बिहार के इस शहर में आज से लगेगा रोजगार मेला 

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : पटना में सबसे बड़ा रोजगार मेला लग रहा है। खास बात यह भी है कि बिना पंजीकरण के आयोजन में बेरोजगारों को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए विभाग की तरफ से 18002965656 टोल फ्री नंबर जारी किया गया है।

पटना के ज्ञान भवन में 19 से 23 अगस्त तक राज्य का सबसे बड़ा रोजगार मेला लगेगा। पांच दिवसीय इस मेले में देश-विदेश की नामी-गिरामी 80 से अधिक कंपनियां शामिल होंगी। युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग ने इस मेले में 20 हजार को रोजगार देने का लक्ष्य तय किया है। विभागीय मंत्री अरुण शंकर प्रसाद इस मेला का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों के अनुसार मेला में बैंकिंग, वित्तीय सेवा, बीमा, रिटेल एवं अन्य संबंधित क्षेत्रों में रोजगार के अवसर मिलेंगे।

कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी पेमेंट्स बैंक, मुथूट माइक्रोफिन लिमिटेड, क्लिक्स, फ्लिपकार्ट, टीसीआई एक्सप्रेस, जॉनसन (लिफ्ट एंड एस्केलेटर), टीवीएस क्रेडिट, ट्रेंट लिमिटेड (टाटा समूह की कंपनी) और रिलायंस रिटेल आदि शामिल होंगी। मेले में शामिल होने के लिए नियोजकों व अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।

detjob.bihar.gov.in/registration पोर्टल पर पंजीकरण कराया जा सकता है। बिना पंजीकरण के आयोजन में बेरोजगारों को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए विभाग की तरफ से 18002965656 टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। अभ्यर्थी इस पर संपर्क कर मेला, पंजीकरण और अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 17 रोजगार या नियोजन मेले का आयोजन हो चुका है। इनमें दो बार पांच दिवसीय मेला लगा। इनमें से एक पटना में दशरथ मांझी संस्थान में आयोजित हुआ था। अब तक आयोजित सभी मेलों में करीब साढ़े आठ हजार युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार मिल चुका है। 

इसके अतिरिक्त इस वर्ष अब तक 673 नियोजन कैंप भी आयोजित किए गए हैं, जिनमें 13 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिल चुका है। विभाग की ओर से राज्यस्तरीय रोजगार मेला के अलावा जिला व प्रमंडल स्तर पर भी नियोजन सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।