कार्रवाई

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय सेल टैक्स कार्यालय में पदस्थापित असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा ऑपरेटर संतोष झा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

By : Rani Thakur
बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
पवन बंधु सिन्हा, बेगूसराय:
बेगूसराय सेल टैक्स कार्यालय में पदस्थापित असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा ऑपरेटर संतोष झा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद सेल टैक्स कार्यालय में हड़कंप मच गया। वहीं गिरफ्तार आरोपियों की पहचान असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा ऑपरेटर संतोष कुमार झा के रूप में हुई है। दोनों पर शिकायतकर्ता से 25 रिश्वत लेने का आरोप है। 

आपको बताते चले कि निगरानी विभाग की टीम ने बेगूसराय सेल टैक्स कार्यालय में कार्रवाई करते हुए सहायक कर आयुक्त प्रकाश चंद्र और उनके सहायक डाटा एंट्री ऑपरेटर संतोष झा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि उलाव निवासी कपड़ा व्यवसायी ज्योति कुमार ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, जीएसटी की राशि के समायोजन के लिए सहायक कर आयुक्त प्रकाश चंद्र और डाटा एंट्री ऑपरेटर संतोष झा की ओर से 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। इसके बदले करीब साढ़े तीन लाख रुपये के जीएसटी कर के समायोजन की बात कही गई थी।

व्यवसायी ने 50 हजार रुपये देने के बजाय 25 हजार रुपये रिश्वत देने की सहमति जताई और पूरे मामले की शिकायत निगरानी विभाग से की। शिकायत मिलने के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने 5 अक्टूबर को मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। निगरानी टीम की योजना के मुताबिक, व्यवसायी को चिन्हित नोटों की गड्डी दी गई। इसके बाद व्यवसायी ने डाटा एंट्री ऑपरेटर संतोष झा के माध्यम से रिश्वत की रकम सहायक कर आयुक्त प्रकाश चंद्र तक पहुंचाई।

इसी दौरान निगरानी टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि निगरानी टीम की भनक लगते ही सहायक कर आयुक्त ने रिश्वत की रकम कार्यालय की खिड़की से बाहर फेंक दी। हालांकि निगरानी टीम ने मौके से रकम बरामद कर ली। इसके बाद निगरानी विभाग की टीम ने सहायक कर आयुक्त प्रकाश चंद्र और डाटा एंट्री ऑपरेटर संतोष झा को हिरासत में ले लिया। फिलहाल दोनों से पूछताछ और पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

निगरानी विभाग के मुताबिक, जांच पूरी होने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद सेल टैक्स कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन के घर पर भी निगरानी विभाग की टीम के द्वारा छापेमारी की जा रही है और उनके संबंधी ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है। 
 

संबंधित सामग्री

आधार कार्ड में बदला नाम, बनाई फर्जी वंशावली.. जमीन फर्जीवाड़े के सनसनीखेज मामले का पर्दाफ़ाश, आरोपी गिरफ्तार 

आधार कार्ड में बदला नाम, बनाई फर्जी वंशावली.. जमीन फर्जीवाड़े के सनसनीखेज मामले का पर्दाफ़ाश, आरोपी गिरफ्तार 

जमीन फर्जीवाड़े के सनसनीखेज मामले का पर्दाफ़ाश हुआ है. जालसाज ने आधार कार्ड में अपना नाम बदलकर और फर्जी वंशावली बनाकर फर्जीवाड़ा किया.

JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले के आरोपी अभ्यर्थी दीपक कुमार को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले के आरोपी अभ्यर्थी दीपक कुमार को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले के आरोपी अभ्यर्थी दीपक कुमार को कोर्ट का झटका मिला है. अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी.

लांजी जंगल IED ब्लास्ट से जुड़े मामले में आरोपी मंगल मुंडा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज 

लांजी जंगल IED ब्लास्ट से जुड़े मामले में आरोपी मंगल मुंडा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज 

लांजी जंगल IED ब्लास्ट से जुड़े मामले में आरोपी मंगल मुंडा को हाईकोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने मंगल मुंडा उर्फ पांड्या की जमानत याचिका खारिज कर दी है.

कल रांची में 'वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च' निकालेगी INDIA गठबंधन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर होगा प्रदर्शन 

कल रांची में 'वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च' निकालेगी INDIA गठबंधन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर होगा प्रदर्शन 

कल (बुधवार) इंडिया गठबंधन राजधानी रांची में 'वोट बचाओ देश बचाओ मार्च' निकालेगी. मार्च में इंडिया गठबंधन दलों के नेताओं-कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रहेगी.