शराब तस्करी 

मुंगेर में शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 298 लीटर अंग्रेजी शराब समेत एक गिरफ्तार 

मुंगेर में शराब तस्करी के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। एप्रोच पथ पर वाहन जांच के दौरान एक पिकअप वाहन से करीब 298 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। 

By : Rani Thakur
मुंगेर में शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 298 लीटर अंग्रेजी शराब समेत एक गिरफ्तार 

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
रोहित कुमार/मुंगेर:
दरअसल यह पूरा मामला मुंगेर के एप्रोच पथ की है, जहां उत्पाद विभाग की टीम ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन को पकड़ा। उत्पात पुलिस को सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेप एप्रोच पथ के रास्ते खगड़िया की ओर ले जाई जा रही है। इसके बाद आइटीसी दूध फैक्ट्री के समीप वाहनों की जांच शुरू की गई। इसी दौरान संदिग्ध पिकअप को रोककर तलाशी ली गई। 

जांच में लकड़ी की गुंडी के अंदर छिपाकर रखी गई 297.75 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। मौके से चालक छोटू कुमार, जो बांका जिले के खेसर थाना क्षेत्र के मैदान गांव का रहने वाला है, उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में चालक ने बताया कि शराब झारखंड से लोड की गई थी और इसे महेशकुंट के पास एक ईंट-भट्ठे के समीप दूसरे तस्कर को सौंपना था। 

मद्यनिषेध विभाग अब चालक से पूछताछ के आधार पर शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क तक पहुंचने में जुटा है। वाहन के कागजात और शराब की खेप से जुड़े लोगों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल गिरफ्तार चालक से पूछताछ जारी है और विभाग को इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की गिरफ्तारी की उम्मीद है।
 
संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।