एक्शन 

नवादा में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, इस ब्रांडेड कंपनी के नाम पर ठगी करने वाले 3 गिरफ्तार

नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

By : Rani Thakur
नवादा में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, इस ब्रांडेड कंपनी के नाम पर ठगी करने वाले 3 गिरफ्तार

न्यूज 11 भारत /  पटना डेस्क: नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर चकवाय गांव और चैनपुरा राइस मिल के पास छापेमारी की।

पुलिस ने चकवाय से अजीत कुमार तथा चैनपुरा से शुभम राज और महेश कुमार को गिरफ्तार किया। इनके पास से 9 एंड्रॉयड मोबाइल, 2 कीपैड मोबाइल, एक बैंक पासबुक और दो पन्नों का कस्टमर डाटा बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बजाज फाइनेंस,रिलायंस फाइनेंस सहित विभिन्न कंपनियों से लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करने की बात सामने आई। इसके अलावा होटल और गेस्ट हाउस बुकिंग के नाम पर भी लोगों से साइबर ठगी की जाती थी। आरोपी कस्टमर डाटा में दर्ज नाम, पता और मोबाइल नंबर के आधार पर लोगों से संपर्क कर उन्हें ठगी का शिकार बनाते थे।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।

बिहार में ऐसे खुला अपहरण का राज, 24 घंटे में सकुशल मिला व्यक्ति

बिहार में ऐसे खुला अपहरण का राज, 24 घंटे में सकुशल मिला व्यक्ति

बिहार के नवादा में रजौली थाना क्षेत्र से हुए अपहरण कांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। 

Bihar News: बाढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार समेत 4 गिरफ्तार

Bihar News: बाढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार समेत 4 गिरफ्तार

पटना जिला के बाढ़ थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बनारसी घाट, लोहार टोली (वार्ड संख्या-15) में चल रही अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। <br/><br/>