गुड न्यूज

बिहार में सहायक अभियंता भर्ती को लेकर बड़ी पहल, यहां जानिए सरकार का निर्देश

BPSC की 2026 संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए रिक्त पदों की अधियाचना मांगी गई है।

By : Rani Thakur
बिहार में सहायक अभियंता भर्ती को लेकर बड़ी पहल, यहां जानिए सरकार का निर्देश

न्यूज 11 भारत, बिहार डेस्क

विजय शेखर सिंह : BPSC की 2026 संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए रिक्त पदों की अधियाचना मांगी गई है। इस कड़ी में सिविल, यांत्रिक और विद्युत सहायक अभियंता के पदों का आकलन होगा। 

सभी विभागों को रिक्त पदों की अद्यतन जानकारी देने का निर्देश जारी किया गया है। आरक्षण रोस्टर के अनुसार पदों की गणना और रोस्टर क्लीयरेंस कराने को कहा गया है। जानकारी मिली है कि विभागों से एक सप्ताह के अंदर अधियाचना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। 

सामान्य प्रशासन विभाग के जरिए BPSC को रिक्त पदों की जानकारी भेजी जाएगी। इसके बाद BPSC संयुक्त विज्ञापन के माध्यम से सहायक अभियंताओं की भर्ती करेगा। यानी बिहार में सहायक अभियंता के रिक्त पदों पर जल्द भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। पथ निर्माण विभाग ने सभी संबंधित विभागों को पत्र जारी कर प्रक्रिया को तेज कर दी है। 
 

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।